राजस्थान उपचुनाव की सातों सीटों का परिणाम आ गया है। इनमें से 5 सीटों (झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर, रामगढ़) पर बीजेपी जीती है। एक सीट (चौरासी) पर भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने जीत दर्ज की है। उधर, दौसा में कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा जीते हैं। यहां बीजेपी ने रीकाउंटिंग की मांग की है। इस सीट पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भाजपा प्रत्याशी हैं।खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को भाजपा के रेवंतराम डांगा ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। इसी तरह, सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के आखिरी राउंड में बाजी पलट गई और भाजपा की शांता मीना ने जीत दर्ज की। शांता ने भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को शिकस्त दी है।दौसा विधानसभा सीट से कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा हार गए हैं। झुंझुनूं विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भांबू, देवली-उनियारा में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर, रामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं चौरासी विधानसभा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) प्रत्याशी अनिल कुमार कटारा ने बाजी मारी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
લઘુમતી ધર્મની પ્રી-મેટ્રિક શિષ્યવૃત્તિ સરકારે બંધ કરી ..જાણો સંપૂર્ણ માહિતી | Rashid Chaki
લઘુમતી ધર્મની પ્રી-મેટ્રિક શિષ્યવૃત્તિ સરકારે બંધ કરી ..જાણો સંપૂર્ણ માહિતી
पूर्व सांसद के बेटे ने छोड़ी BJP, बोले-संगठन लाचार है:ज्योति मिर्धा को बताया उधार का सेनापति
नागौर की खींवसर सीट पर उपचुनाव से पहले भाजपा में हलचल हुई है। मंगलवार को पूर्व सांसद स्व. भंवर...
મહિલાઓ પોતાના હક્ક માટે કાયદાનો ઉપયોગ કરવા જાગૃત બને - વિધાનસભા અધ્યક્ષ
ભુજ ખાતે વિવિધ મહિલા મંડળ અને મહિલા સંસ્થાઓ સાથે સંવાદ સાધીને વિધાનસભા અધ્યક્ષા ડો.નીમાબેન...
राहुल को संभल आने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग:कांग्रेस नेताओं के घर फोर्स तैनात, डीएम ने कहा- सीमा में घुसने से रोकें
यूपी के संभल में हुई हिंसा का आज 11वां दिन है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी-प्रियंका का...
Baban Shinde यांना Sharad Pawar यांना समोर कोसळले रडू | NCP | Dhananjay Munde
Baban Shinde यांना Sharad Pawar यांना समोर कोसळले रडू | NCP | Dhananjay Munde