लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर भारत में बढ़ते एयर पॉल्यूशन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर वीडियो और मैसेज शेयर किया है।राहुल ने लिखा, 'उत्तर भारत में एयर पॉल्यूशन नेशनल इमरजेंसी है। ये पब्लिक हेल्थ क्राइसिस है, जो हमारे बच्चों का भविष्य छीन रहा है और बुजुर्गों का दम घोंट रहा है। एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा जो अनगिनत लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।'उन्होंने लिखा- हमारे बीच सबसे गरीब लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हैं, जो अपने आस-पास की जहरीली हवा से बच नहीं पाते। परिवार स्वच्छ हवा के लिए तरस रहे हैं, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लाखों लोगों की जिंदगी खत्म हो रही हैं। पर्यटन घट रहा है और हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा गिर रही है।राहुल ने कहा- कुछ दिनों में संसद की बैठक होने वाली है। वहां सांसदों को हमारी जलती आंखे और गले की दिक्कत से पॉल्यूशन की परेशानी याद आएगी। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक साथ आएं और चर्चा करें कि भारत इस संकट को हमेशा के लिए कैसे खत्म कर सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maharashtra Chunav 2024: Uddhav Thackeray के बैग और हेलीकॉप्टर की क्यों की गई चेकिंग? | Aaj Tak
Maharashtra Chunav 2024: Uddhav Thackeray के बैग और हेलीकॉप्टर की क्यों की गई चेकिंग? | Aaj Tak
હળવદમાં આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ગેરેટી પત્રીકા થી લોકોને કર્યા માહિતગાર
આજ રોજ હળવદ શહેર ની મુખ્ય બજાર સરા નાકા પાસે આમ આદમી પાર્ટી હળવદ ના કાર્યકર્તાઓ દ્વારા ચુંટણી...
પાલનપુરના મોટામાં ગોગલ્સ, સારા કપડા પહેરવા બદલ યુવક પર 7 શખ્સોએ જીવલેણ હુમલો કરતાં ચકચાર
પાલનપુર તાલુકાના મોટા ગામે દલિત યુવક પર 7 લોકોએ હુમલો કર્યો હતો. ગોગલ્સ, સારાં કપડાં પહેરવા બદલ...
Gulabrao Patil यांचं Aaditya Thackeray यांना चॅलेंज, 'आम्ही शिंदेमामाचे 40...' | Eknath Shinde
Gulabrao Patil यांचं Aaditya Thackeray यांना चॅलेंज, 'आम्ही शिंदेमामाचे 40...' | Eknath Shinde
'उन्होंने हालात बदल दिए', Rahul Gandhi के फैन हुए सैफ अली खान, कांग्रेस MP की तारीफ में और क्या बोले एक्टर?
Saif Ali Khan Praise Rahul Gandhi। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने कांग्रेस सांसद राहुल...