मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने कहा है कि यदि भाजपा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाती है तो पार्टी अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकती है।एनपीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युमनाम जॉयकुमार सिंह ने कहा- बीरेन सिंह राज्य में शांति लाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। इसी कारण है कि NPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया।हालांकि, समर्थन वापस लेने का मणिपुर सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि 60 सदस्यों वाले सदन में BJP के पास 32 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत है। नागा पीपुल्स फ्रंट और जेडी(यू) भी सत्तारूढ़ गठबंधन में हैं।जॉयकुमार ने दावा किया कि सीएम की अध्यक्षता में 18 नवंबर को हुई बैठक में NPP के तीन विधायक शामिल हुए थे, यह भ्रम के कारण हो सकता है। बैठक एनडीए विधायकों के लिए थी। हमने केवल बिरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लिया है, लेकिन हम अभी भी NDA के सहयोगी हैं।हालांकि, हमने अपने विधायकों को आगाह किया है कि राज्य या राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मंजूरी के बिना ऐसी बैठकों में जाने पर उन पर एक्शन लिया जा सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બુથ સશક્તિકરણ અભિયાન અંતર્ગત વાલોડ તાલુકામાં ભારતીય જનતા પાર્ટીની બેઠક યોજાઇ
વાલોડ તાલુકામાં ભારતીય જનતા પાર્ટી દ્વારા બુથ સશક્તિકરણ અભિયાન અંતર્ગત શક્તિ કેન્દ્રની બેઠક...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को जयपुर में दिखाए काले झंडे, कई नेता हिरासत में
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह...
અનુસ્નાતક સંસ્કૃત વિભાગ દ્વારા જ્ઞાનસત્ર નું આયોજન કરવામાં આવ્યું.
અનુસ્નાતક સંસ્કૃત વિભાગ દ્વારા 'જ્ઞાનસત્ર' નું આયોજન કરવામાં આવ્યું.
અનુસ્નાતક સંસ્કૃત...
घरकुल योजनेत चंद्रपूर जिल्हा देशात अव्वल येण्यासाठी यंत्रणांनी काम करावे*
- *पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार
आपला जिल्हा घरकुल योजनेत राज्यातच नव्हे तर संपूर्ण देशात अव्वल यावा, यादिशेने सर्व यंत्रणांनी...
Brij Bhushan और पहलवानों के बीच चल रहा विवाद जारी, Priyanka Gandhi ने साक्षी मलिक से की मुलाकात
Brij Bhushan और पहलवानों के बीच चल रहा विवाद जारी, Priyanka Gandhi ने साक्षी मलिक से की मुलाकात...