मणिपुर में फिर से हिंसा का दौर शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में फिर से हिंसा पी चिदंबरम की नीतियों के कारण शुरू हुई है।बीरेन सिंह ने चिदंबरम की एक पुरानी तस्वीर दिखाते हुए कहा- मणिपुर में ताजा हिंसा म्यांमार से आए अवैध अप्रवासियों के कारण हो रही है। ये ड्रग्स के व्यापार के लिए मणिपुर आए और अब पूरे नॉर्थ-ईस्ट को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।जब चिदंबरम UPA सरकार में केन्द्रीय गृह मंत्री थे, तब उन्होंने 12 से ज्यादा कुकी उग्रवादी ग्रुप और केंद्र-राज्य सरकार के बीच एक समझौता किया था। तब मणिपुर में कांग्रेस के ओ इबोबी मुख्यमंत्री थे।चिदंबरम और इबोबी म्यांमार के जोमी रिवोल्यूशनरी आर्मी (ZRA) के अध्यक्ष थांगलियानपाउ गुइते को मणिपुर लाए थे। इस तस्वीर में गुइते और चिदंबरम हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।दरअसल, चिदंबरम ने मंगलवार को X पर पोस्ट करते हुए कहा था कि कि मैतेई, कुकी-जो और नगा केवल तभी एक राज्य में साथ रह सकते हैं, जब उन्हें वास्तविक क्षेत्रीय स्वायत्तता मिले। चिदंबरम की पोस्ट से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था। बाद में चिदंबरम ने पोस्ट भी डिलीट कर दी थी।इसी पोस्ट का जवाब देते हुए बीरेन सिंह ने कहा- मुझे चिदंबरम की पोस्ट देखकर हंसी आती है। मैं उन्हें इन तस्वीरों के जरिए याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने ही इन विदेशियों को भारत में और मणिपुर में एंट्री लेने दी। चिदंबरम ने ही अवैध अप्रवासियों के अंडरग्राउंड ग्रुप से समझौते भी किए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डाबी स्तिथ अमर शहीद नानक भील पार्क में मनाई गांधी जयंती
डाबी
फ़रीद खान
डाबी स्तिथ अमर शहीद नानक भील पार्क में गांधी जयंती मनाईं।
डाबी।स्तिथ शहीद नानक भील...
APSC পৰীক্ষাত মাৰ্টিন দেউৰীৰ সফলতা
APSC পৰীক্ষাত উজ্জ্বলিল নাৰায়ণপুৰৰ মাৰ্টিন দেউৰী। ৪২ সংখ্যক স্থান দখল কৰিলে মাৰ্টিন দেউৰীয়ে৷ APS...
Bihar Floor Test News: बहुमत साबित करेगी NDA सरकार: Shahnawaz Hussain | CM Nitish | Aaj Tak
Bihar Floor Test News: बहुमत साबित करेगी NDA सरकार: Shahnawaz Hussain | CM Nitish | Aaj Tak
राजस्थान में मौसम ने ली करवट, आधे जिलों में जारी हुआ आंधी- बारिश का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में पड़ रही कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है. प्रदेश में लगातार चढ़...