तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार शो कास्ट और मेकर्स के बीच झगड़े को लेकर चर्चा में है। दरअसल, तारक मेहता के उल्टा चश्मा के जेठालाल गड़ा यानी दिलीप जोशी और शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच आपसी मतभेद की खबरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। लेकिन अब दिलीप जोशी ने रिएक्शन दिया है। दिलीप जोशी ने न्यूज18 से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा जो भी खबरें मीडिया में आ रही हैं, वो सब अफवाहें हैं। मेरे और असित भाई के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई है। दिलीप ने असित मोदी को लेकर कहा- असित भाई और शो को किसी तरह से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी चीजों को बार-बार देखने से दुख होता है। मुझे हैरानी होती कि कुछ लोग शो की सफलता से खुश नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि इन अफवाहों को फैलाने के पीछे कौन है, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं इस शो का हिस्सा हूं, मैं हर दिन शो के लिए उसी प्यार और जुनून के साथ काम कर रहा हूं। मैं ये शो छोड़ कर कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं इतने लंबे समय से इस शो का हिस्सा रहा हूं और आगे भी इसका हिस्सा बना रहूंगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये पूरा मामला इसी साल अगस्त का है। खबरें थीं कि दोनों के बीच यह लड़ाई छुट्टियों के लेकर हुई थी। दरअसल, दिलीप जोशी ने असित मोदी से कुछ दिनों की छुट्टी मांगी थी, लेकिन असित मोदी ने उनसे बात नहीं की। उसी दिन कुश शाह यानी गोली का आखिरी दिन था। दिलीप जोशी उस दिन असित मोदी से बात करने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वो आए और सीधा कुश से मिलने चले गए। जिससे दिलीप जोशी को गुस्सा आ गया। कहा जा रहा है कि बात इतनी बढ़ गई थी कि दिलीप जोशी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और शो को छोड़ने की धमकी दे दी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જસદણ ભાડલા કાલે ભવ્ય તુલસી વિવાહનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હાથી ધોડા સાથે જાન પધારશે
જસદણ ભાડલા કાલે ભવ્ય તુલસી વિવાહનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હાથી ધોડા સાથે જાન પધારશે
પૂર્વ વડાપ્રધાન સ્વ રાજીવ ગાંધીજી ની 78 મી જન્મ જ્યંતી પર રાધનપુર શહેર| ATN NEWS GUJARAT
આજે પૂર્વ વડાપ્રધાન સ્વ રાજીવ ગાંધીજી ની 78 મી જન્મ જ્યંતી પર રાધનપુર શહેર કોંગ્રેસ સમિતિ દ્રારા...
Full Bulletin | 26 Sep 2022 | Raftaar Marathi Media
Full Bulletin | 26 Sep 2022 | Raftaar Marathi Media
राजस्थान में एक बार फिर से नये सीएम के लिए खुल सकती है पर्ची,नेता दिल्ली हुए तलब
राजस्थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर जीत का दावा कर रही बीजेपी में ग्यारह सीटों पर हार के बाद...
भरतपुर राजपरिवार के विवाद पर SDM कोर्ट में हुई सुनवाई,
भरतपुर के राज राजपरिवार में कई दिनों से विवाद की खबरे सामने आ रही थी. इस मामले पर SDM कोर्ट में...