नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में आने वाले राजस्थान के अलवर और भरतपुर जिले में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण (GRAP 4) की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार सुबह आदेश जारी करते हुए इन दो शहरों में 3000 माइंस और इंडस्ट्रीज को बंद कर दिया है. साथ ही इन इलाकों में चल रहे निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी है. इन पाबंदियों का असर यातायात पर भी पड़ने वाला है, क्योंकि ग्रैप-4 लागू होने के कारण भारी वाहन अब अलवर और भरतपुर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. हालांकि, आवश्यक सामग्री की आपूर्ति वाले वाहन इस नियम के दायरे से बाहर रहेंगे. मंगलवार सुबह अलवर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 233 दर्ज किया गया है. वहीं भरतपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 267 पर रिकॉर्ड हुआ है. AQI लेवल अगर 0-50 के बीच होता है तो उसे 'अच्छा' माना जाता है. अगर AQI लेवल 51-100 के बीच होता है तो उसे 'ठीक-ठाक' माना जाता है. AQI अगर 101-200 के बीच होता है तो उसे 'मध्यम' माना जाता है. इस दौरान अस्थमा और हार्ट पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. वहीं AQI लेवल अगर 201-300 के बीच है तो उसे 'खराब' माना जाता है. इस हवा के संपर्क में लंबे समय तक रहने पर ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. AQI लेवल अगर 301-400 के बीच होता है तो उसे 'गंभीर' माना जाता है. लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने पर सांस संबंधी बीमारी हो सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
શહેર તથા તાલુકાના આશાવર્કર બહેનોએ અપૂરતા વેતન સહિત વિવિધ પ્રશ્ને સેવાસદન કચેરી ખાતે આવેદનપત્ર આપ્યું
શહેર તથા તાલુકાના આશાવર્કર બહેનોએ અપૂરતા વેતન સહિત વિવિધ પ્રશ્ને સેવાસદન કચેરી ખાતે આવેદનપત્ર આપ્યું
युवाओं के सपने होंगे साकार, रोजगार की संभावनाएं हुई अपार* *युवाओं के ‘स्वर्णिम भविष्य’ के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार*
प्रदेश में युवाओं को रोजगार देकर उनके सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री...
हिनौती ग्राम मैं महिला के साथ मारपीट करने व मानसिक प्रताड़ना देने वाले चार आरोपियों पर दहेज प्रथा का मामला दर्ज
अमानगंज पुलिस थाना सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की अमानगंज थाना में एक...
গোৰেশ্বৰৰ *ৰামছা চ’কৰ ব্যৱসায়িক প্ৰতিষ্ঠানত চুৰিকাণ্ড,গোৰেশ্বৰ থানাৰ তদন্ত আৰম্ভ#news #views #news24
গোৰেশ্বৰৰ *ৰামছা চ’কৰ ব্যৱসায়িক প্ৰতিষ্ঠানত চুৰিকাণ্ড,গোৰেশ্বৰ থানাৰ তদন্ত আৰম্ভ#news...
વનપ્લસ કંપનીએ તેનું પહેલું TWS બડ્સ ભારતમાં લોન્ચ કર્યું
વનપ્લસનો દાવો 10 મિનિટનાં ચાર્જિંગથી તમે 81 મિનિટ સુધી મ્યુઝિકનો અદ્દભૂત આનંદ માણી શકોટાઇટેનિયમ...