भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के बाद भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति को देखते हुए अब सरकार कड़ा रुख अपनाने जा रही है। कांग्रेस सरकार में शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क योजना को भाजपा सरकार बंद करने पर विचार कर रही है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं में फिर से परीक्षा का आवेदन शुल्क वसूला जाएगा। सरकार की इस तैयारी से राज्य के करीब 40 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को झटका लगा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले ही दिनों इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड के प्रस्ताव पर सरकार जल्द ही निर्णय ले सकती है। अभी बेरोजगार वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद भर्ती परीक्षाओं में नि:शुल्क आवेदन कर रहे हैं।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड सहित आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की उपिस्थति औसत 60 फीसदी तक आ रही है। चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती परीक्षा में सुबह की शिफ्ट में 60 फीसदी और दोपहर की शिफ्ट मेंं 40 फीसदी से भी कम उपस्थिति रही। इसी प्रकार बोर्ड की महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 50.13 फीसदी अभ्यर्थी उपिस्थत रहे। इसके अलावा बोर्ड छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में 60.64 फीसदी अभ्यर्थी पहुंचे। वहीं, आरपीएससी की ओर से आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा में महज 17.46 फीसदी उपस्थिति रही
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM Modi Exclusive Interview with Rajat Sharma - PM मोदी ने सुनाया इमरान खान का मजेदार किस्सा
PM Modi Exclusive Interview with Rajat Sharma - PM मोदी ने सुनाया इमरान खान का मजेदार किस्सा
Bulletin BanasKantha | 08 - NOVEMBER - 2022 | YHNI2022
Bulletin BanasKantha | 08 - NOVEMBER - 2022 | YHNI2022
Lok Sabha Election 2024: ‘नफरत के लिए नहीं प्यार के लिए करें वोट’, पांचवे चरण के मतदान पर खरगे और राहुल ने लोगों से की अपील
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चुके...
भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, मैनपुरी से इन्हें मिला मौका
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए...