संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नाबाद शतकों के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के शानदार तीन विकेटों के दम पर भारत ने शुक्रवार को द वांडरर्स स्टेडियम में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की श्रृंखला भी 3-1 से अपने नाम कर ली। इस साल खेले गए 26 टी20 मैचों में भारत ने 24 में जीत हासिल कर टॉप पर है। अर्शदीप सिंह ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। इससे पहले सैमसन के 56 गेंदों में नाबाद 109 रन और तिलक वर्मा के महज 47 गेंदों में नाबाद 120 रन के दम पर भारत ने 20 ओवरों में 283/1 रन का विशाल स्कोर बनाया। तिलक वर्मा लगातार दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पहले तीन ओवरों में ही 10 रन पर उसके चार विकेट गिर गए थे। अर्शदीप ने अपने पहले दो ओवरों में तीन विकेट लिए। तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर उन्होंने दो विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर रेजा हेंड्रिक्स (0) को क्लीन बोल्ड किया और फिर अपने दूसरे ओवर में एडेन मार्कराम (8) और हेनरिक क्लासेन (0) को वापस भेजा। हालांकि डेविड मिलर ने हैट्रिक होने से बचा लिया। हार्दिक पंड्या ने रयान रिकेलटन (1) को आउट कर भारत चौथी सफलता दिलाई।पांचवें विकेट के लिए 86 रन की मजबूत साझेदारी हुई। ट्रिस्टियन स्टब्स ने 29 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। जबकि मिलर ने 27 गेंदों में 36 रन बनाकर मेजबान टीम को कुछ उम्मीद दी। श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने मिलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। चक्रवर्ती ने 42 रन देकर दो विकेट और अक्षर पटेल ने छह रन देकर दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सरसंघचालक मोहन भागवत LIVE India's 76th Independence Day Celebrations
सरसंघचालक मोहन भागवत LIVE India's 76th Independence Day Celebrations
Chandrayaan-3 Mission: चंद्रमा की कक्षा से सिर्फ 6 दिन दूर चंद्रयान-3, ISRO 1 अगस्त को थ्रस्टर्स चालू करेगा
बेंगलुरु, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की...
આનંદ, ઉત્સાહ અને ભક્તિભર્યા માહોલમાં કલેકટરશ્રી વરુણકુમાર બરનવાલના હસ્તે અંબાજી ભાદરવી પૂનમ મહામેળાનો વિધિવત પ્રારંભ..
ભાદરવી પૂનમના મહામેળામાં લાખોની સંખ્યામાં દર્શનાર્થીઓ આવવાની ધારણાને લઇને તંત્ર દ્વારા વ્યાપક...
15 MIN FULL BODY WORKOUT AT HOME (Fat burn | No Jump | No Equipment) 15분 전신 홈트레이닝 (체중감량 & 점프없음)
15 MIN FULL BODY WORKOUT AT HOME (Fat burn | No Jump | No Equipment) 15분 전신 홈트레이닝 (체중감량 & 점프없음)
સુરેન્દ્રનગર સસ્તા અનાજના 520 દુકાનદારો એ 1 નવેમ્બરથી પડતર માંગણીઓને લઈ આપ્યું હડતાલનું એલાન
સુરેન્દ્રનગર સસ્તા અનાજના 520 દુકાનદારો એ 1 નવેમ્બરથી પડતર માંગણીઓને લઈ આપ્યું હડતાલનું એલાન