राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को अपना आदर्श और बड़ा भाई बताने वाले नरेश मीणा ने देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद टोंक जिले के समरावता गांव में हिंसा भड़क गई. जब पुलिस नरेश को गिरफ्तार करने पहुंची तो उनके समर्थकों ने गाड़ियां फूंक डाली. पथराव किया और हाईवों को जाम कर दिया. इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा भी वहां हालातों का जायजा लेने पहुंचे. लेकिन गुस्साई भीड़ ने किरोड़ी की सभा को कवर करने गए दो PTI पत्रकारों पर ही हमला कर दिया. इस वक्त वे अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले पर अब टोंक विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.सचिन पायलट ने गुरुवार रात 10 बजकर 41 मिनट पर अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं पीटीआई के पत्रकार अजीत शेखावत और कैमरामैन धर्मेंद्र कुमार पर हुए हमले की निंदा करता हूं, जो आज टोंक जिले में ड्यूटी पर थे और घटना को कवर कर रहे थे. अपना कर्तव्य निभा रहे पत्रकारों के प्रति यह दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.'राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार रात 10:03 बजे अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'टोंक जिले में पीटीआई न्यूज के पत्रकार और कैमरामैन के साथ हुई मारपीट बेहद निंदनीय है. किसी भी सूरत में अपना काम कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए. मैंने अजीत सिंह और धर्मेन्द्र से फोन पर बात कर कुशलक्षेम जानी है. साथ ही पुलिस अधिकारियों से बात कर इस घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Gmail Safe Listing: मिस नहीं होगी जरूरी ई-मेल, कंपनी लेकर आई तगड़ा फीचर
सेफ लिस्टिंग को व्हाइटलिस्टिंग के नाम से भी जाना जाता है। Gmail की यह सुविधा यूजर को ईमेल एड्रेस...
डीप फ्रीजर में रखी लाश को लगे कीड़े, मोर्चरी से पोस्टमार्टम के लिए निकाला तो लोग करने लगे उल्टियां
बीना के सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मोर्चरी में तीन दिन से रखे...
નશામાં ધૂત પોલીસ!!! કાનપુરમાં જાહેર રસ્તા પર પડેલો જોવા મળ્યો પોલીસ કર્મી, વીડિયો વાયુવેેગે વાયરલ
નશામાં ધૂત પોલીસ!!! કાનપુરમાં જાહેર રસ્તા પર પડેલો જોવા મળ્યો પોલીસ કર્મી, વીડિયો વાયુવેેગે વાયરલ
I know you're not new but...': MS Dhoni to Ben Stokes in front of N Srinivasan before CSK vs GT IPL 2023 opener
In MS Dhoni and Ben Stokes, Chennai Super Kings have the present and future of...
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर स्थिति साफ, खड़गे-थरूर-त्रिपाठी ने भरा पर्चा, त्रिकोणीय होगा मुकाबला?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर स्थिति अब साफ होती दिख रही है। सीनियर नेता मल्लिकार्जुन...