देवली उनियारा उप-चुनाव में मतदान के दौरान बुधवार (13 नवंबर) को निर्दलीय प्रत्याशी रमेश मीणा ने SDM अमित कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था. कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने घटना की निंदा की. जोधपुर प्रवास से वापस जयपुर लौटते वक्त एयरपोर्ट पर संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि देवली-उनियारा में जो घटना हुई, वह निंदा करने योग्य है. जनप्रतिनिधि को बूथ के अंदर घुसना, एक अधिकारी को थप्पड़ मारना, उस पर अटैक करना, अव्यवस्था फैलाना और कानून को भंग करना किसी भी रूप में न्यायोचित नहीं है. उन्होंने कहा, "मेरा देवली-उनियारा और आसपास के गांव वालों से मेरी विनम्र अपील है की शांति व्यवस्था बनाए रखें. कानून अपना काम कर रहा है. कानून के हाथ लंबे हैं, जिसने भी जो भी जिस परिस्थिति में भी अपराध किया है, या कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की है, उसको सख्त सजा मिलेगी. यह भजनलाल की सरकार है, और किसी को अव्यवस्था फैलाने, कानून को हाथ में लेने की या अपनी मनमर्जी से करने का अधिकार नहीं है." उन्होंने कहा, "आपकी कोई शिकायत है तो निष्पक्षता से जिस स्थान पर रखनी है, उस स्थान पर रख सकता है. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस तंत्र को लेकर भी कहा कि पुलिस पूरा प्रयास करती है कि पुलिस किसी भी स्तर पर असफल ना हो. चाहे वह अनीता चौधरी हत्या का मामला हो या देवली उनियारा का, पुलिस पूरा प्रयास कर रही है. जल्दी ही अपराधी को सजा मिलेगी."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તારાપુરમાં પાકિસ્તાન સિંધપ્રાંત માંથી આવીને વસેલા હિન્દુ પરિવારોને નાગરિકતા મેળવવાનો માર્ગ મોકળો
તારાપુરમાં પાકિસ્તાન સિંધપ્રાંત માંથી આવીને વસેલા હિન્દુ પરિવારોને નાગરિકતા મેળવવાનો માર્ગ મોકળો
Soaps, Cosmetics and Candles Conference on 25th to 28th January in Jayamahal Palace Hotel Bengaluru.
January 12, 2024
'Handcraft Studio Academy' of Bengaluru organized Soaps, Cosmetics and Candles...
ৰাষ্ট্ৰীয় পৰ্যায়ত পুনৰ জিলিকিল ধনশিৰি মহকুমা
ৰাষ্ট্ৰীয় পৰ্যায়ত পুনৰ জিলিকিল গোলাঘাট জিলাৰ ধনশিৰি মহকুমা। পশ্চিমবংগৰ...
આંગણવાડી કાર્યકર અને તેડાગાર બહેનો ના માનદ વેતનમાં કરાયો વધારો..
આંગણવાડી કાર્યકર અને તેડાગાર બહેનો ના માનદ વેતન માં નોંધપાત્ર વધારો કરાયાની જાહેરાત મંત્રીશ્રી...
महेश कोठे आणि मनोहर सपाटे यांच्याकडून मनपाच्या अनेक ठरावामध्ये हेराफेरी
महापालिकेने फौजदारी गुन्हे दाखल करण्याची कुमार करजगी यांची मागणी
सोलापूर - माजी महापौर महेश कोठे...