राजस्थान हाईकोर्ट ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ उदयपुर की कोर्ट की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट मामले में राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता 15 दिसंबर तक निचली अदालत में पेश होकर जमानत आवेदन दाखिल कर सकते हैं। न्यायाधीश फरजंद अली की एकल पीठ में याचिकाकर्ता भाटी की ओर से अधिवक्ता नमन मोहनोत ने पैरवी की। महामारी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पेशियों पर गैर-हाजिरी के चलते शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ उदयपुर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मामला 16 अगस्त 2021 का है, जब विधायक भाटी, अरविंद सिंह पावटा और देवेंद्र सिंह ने लगभग 200 से 250 छात्रों के साथ जिला कलक्ट्रेट पर धरना देकर धारा 144 का उल्लंघन किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 2, शहर दक्षिण, उदयपुर के पीठासीन अधिकारी ने उनकी जमानत मुचलके जब्त कर सीआरपीसी की धारा 446 के तहत कार्यवाही शुरू की थी, जिसमें 14 नवंबर तक गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए थे। याची के अधिवक्ता ने पीठ में तर्क दिया कि विधायक भाटी की गैर-हाजिरी जानबूझकर नहीं थी, बल्कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र में जनता की सेवा में व्यस्त थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હળવદ ના કડીયાણા ગામ પાસે ટેમ્પામાં આગ લાગી , કોઈ જાનહાની નહિ
આ અંગેની પ્રાપ્ત વિગતો અનુસાર હળવદ તાલુકાના કડીયાણા ગામ અને સુંદરગઢ વચ્ચે ટેમ્પોમાં અચાનક આગ લાગી...
Car Discounts: इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने का सपना होगा पूरा, इन हैचबैक गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
Car Discounts October 2023 अक्टूबर में कुछ वाहन निर्माता कंपनियां अपनी हैचबैक कारों पर बंपर ऑफर...
ધોરાજીના ખેડૂતે મશરૂમની ખેતી કરી આર્થિક રીતે સદ્ધર થયા | SatyaNirbhay News Channel
ધોરાજીના ખેડૂતે મશરૂમની ખેતી કરી આર્થિક રીતે સદ્ધર થયા | SatyaNirbhay News Channel
सर्किट हाउस में हिंदीभाषी महासंघ द्वारा नए पदधिकारी की नियुक्त एम सामान्य सभा की मीटिंग
अहमदाबाद के साहिबाग में स्तिथ सर्किट हाउस में आज रोज हिंदीभाषी महासंघ द्वारा नए पदधिकारी की...
जल सम्पद मध्य असम अनुसन्धान समंडल कार्यालय मंगलदे से विश्वनाथ स्तान्तरण को लेकर बिरोध प्रदर्शन
मंगलदे स्थित जल सम्पद बिभाग का मध्य असम अनुसन्धान समंडल कार्यालय मंगलदे से विश्वनाथ जिला में...