10 बजे पूर्व बाजार बंद करवाना गलत और संवेदनहीन फैसला, बंद के नाम पर पुलिस द्वारा लोगों को परेशान दुर्भाग्यपूर्ण - जितेन्द्र शर्मा
पुलिस द्वारा रात्रि 10 बजे पूर्व बून्दी के बाजार बंद करवाने के निर्णय के विरुद्ध जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
बून्दी। रात्रि के 10 बजे पूर्व बून्दी शहर के बाजार बंद करवाने के निर्णय को गलत और संवेदनहीन फैसला बताते हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव जितेन्द्र शर्मा ने नेतृत्व में जिला कलेक्टर बून्दी अक्षय गौदारा को ज्ञापन सौंपा और बंद के नाम पर पुलिस द्वारा लोगों को परेशान दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
ज्ञापन सौंपते हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को शहर के आमजन, व्यापारियों और होटल रेस्टोरेंट संचालक आदि की समस्याओं से अवगत कराया और शहर में व्यवस्था में सुधार की मांग की।
इस दौरान बूंदी जिला वक्फ बोर्ड के उपाध्यक्ष हारुन खान व पूर्व छात्र संघ सचिव जितेंद्र जारवाल ने कहा कि वर्तमान में शादी ब्याह के सीजन में बाजारों में रात्रि - 10 बजे तक ग्राहकी रहती है और दुकान के माल को समेटने में भी समय लगता है। ऐसे में 10 बजे पूर्व मार्केट बंद करवाना गलत और संवेदनहीन फैसला है। साथ ही पुलिस द्वारा बंद के नाम पर आमजन और व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन्होंने ज्ञापन सौंप कर रात्रि 10 बजे बाजार बंद के नाम पर आमजन को परेशान ना करने सहित शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट को रात्रि 10 बजे बंद करने से मुक्त रखते हुए इन्हें 12 बजे तक का समय दिए जाने की मांग की। इन्होंने कहा कि कई लोग रात्रि 11 तक भोजन करने आते हैं, ऐसे में इन्हें अपने सामान समेटने में भी समय लगता है, इसलिए इन्हें रात्री 12 बजे तक का समय दिया जाए, बस स्टैंड, अस्पताल कैंटीन रात्रि 11 बजे तक खुली रखने, चौपाटी बाजार व अन्य रेहड़ी लगाकर रोजीरोटी कमाने वालें लोगो को भी बंद के नाम पर परेशान न किए जाने की मांग की। जिस पर जिला कलेक्टर ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#राजस्थान में स्तिथ बुटाटी #धाम, यहाँ #लकवा के मरीज मन्नत मांगने से अपने आप ठीक होजाते है, #sms
#राजस्थान में स्तिथ बुटाटी #धाम, यहाँ #लकवा के मरीज मन्नत मांगने से अपने आप ठीक होजाते है, #sms
पीएम मोदी इंटरनेट कनेक्टिवटी डिजिटल इंडिया अब बनाए, नही कोई चार्ज देने होगें अब
पीएम मोदी (PM Modi) डिजिटल इंडिया को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं। लेकिन इंटरनेट कनेक्टिवटी डिजिटल...
মুখ্যমন্ত্ৰী ক চোৰে ভয় কৰে দাকাইটো ভয় কৰে পুলিচে ভয় কৰে SP DC অ ভয় কৰে সৱকে জেল ত ভৰাই দিয়ে
মুখ্যমন্ত্ৰী ক চোৰে ভয় কৰে দাকাইটো ভয় কৰে পুলিচে ভয় কৰে SP DC অ ভয় কৰে সৱকে জেল ত ভৰাই দিয়ে
ગૌરક્ષક ટીમ મહુવા દ્વારા 50 કરતાં વધારે ગાયોના મૃતદેહને સમાધિ આપવામાં આવી
ગૌરક્ષક ટીમ મહુવા દ્વારા 50 કરતાં વધારે ગાયોના મૃતદેહને સમાધિ આપવામાં આવી
સાવરકુંડલામાંથી યાચિન ચૌહાણ નામના ઈસમને દેશી જામગરી હાથ બનાવટી બંદૂક સાથે ઝડપી પાડ્યો
સાવરકુંડલા ટાઉન પોલીસ સ્ટેશનના મારૂતીનગર વિસ્તારમાંથી પેટ્રોલીંગ દરમ્યાન એક ઇસમને દેશી હાથ...