महाराष्ट्र के वर्सोवा में प्रचार के दौरान AIMIM चीफ ओवैसी ने 10 नवंबर को डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस पर मुसलमानों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। इसके 24 घंटे बाद ही फडणीस ने पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी महाराष्ट्र में औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं। फडणवीस ने मुंबई में एक रैली के दौरान कहा-आज कल तो औवेसी भी यहां आने लगा है। मेरे हैदराबादी भाई, तू यहां मत आ। तू उधर ही रह, क्योंकि यहां तेरा कोई काम नहीं है। महाराष्ट्र में आकर कोई औरंगजेब का महिमामंडन कर रहा है। भारत का सच्चा मुसलमान औरंगजेब को अपना हीरो नहीं मानता। औरंगजेब तो आक्रमणकारी था। सुन ले औवेसी...कुत्ता भी ना पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर। अब तो तिरंगा लहराएंगे पूरे पाकिस्तान पर।लोकसभा चुनाव खराब प्रदर्शन को लेकर फडणवीस ने रैली में कहा- महाराष्ट्र में हम सोए हुए थे। हम इनके वोट जिहाद को समझ नहीं पाए, लेकिन अब हम वोटों से ऐसा धर्मयुद्ध लड़ेंगे, जिससे गीदड़ों को समझ आ जाएगा कि उनका काम खत्म हो गया है।
फडणवीस बोले- अरे ओ ओवैसी सुन ले:कुत्ता भी न पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर, तिरंगा लहराएगा पूरे पाकिस्तान पर
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/11/nerity_7509b83bd22f125273f6a586253a93b2.jpg)