बाड़मेर, जिले में बढ़ती विद्युत छीजत, सीसीसी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं रबी की सीजन में सीजन में विद्युत चोरी की आशंका के मद्देजनर चलाए जा रहे अभियान के तहत डिस्कॉम की विभिन्न टीमों ने तीन दिन में छ: स्थानो से अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त कर दोषी लोगो के खिलाफ जुर्माना लगाया। वहीं इसी माह नवंबर में आगामी दिनों में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। 
 
जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने बताया कि सतर्कता शाखा के अधिशाषी अभियंता मय टीम ने 7 नवंबर को अमरसिंह पुत्र छेलसिंह निवासी मोदरड़ी के यहां सतर्कता जांच कर थ्री फेज अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर खेती करने पर ट्रांसफॉर्मर जब्त कर गैर उपभोक्ता के खिलाफ 2.38 लाख का जुर्माना लगाया गया। 7 नवंबर को कनिष्ठ अभियंता हरसाणी द्वारा रेडाना में हरीराम पुत्र रूपाराम सुथार उत्तरी डेर रेडाना में अवैध मॉडिफाईड ट्रांसफॉर्मर जब्त कर 64 हजार एवं रतनाराम पुत्र भेराराम चौधरी बालेवा के यहां सतर्कता जांच कर 38 हजार रूपए का जुर्माना लगाकर मॉडिफाईड ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। कनिष्ठ अभियंता हरसाणी ने 8 को कादर खां पुत्र मांजी खा निवासी उनरोड़ के यहां सतर्कता जांच कर अवैध 95 हजार रूपए जुर्माना लगाया। इसी क्रम में 8 नवंबर को अधिशाषी अभियंता पवस बाड़मेर द्वारा बींजासर चौहटन में हनुमानराम  पुत्र वीरमाराम निवासी बींजासर अवैध ट्रांसफॉर्मर पकड़कर सतर्कता जांच कर 35 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं अधिशाषी अभियंता सतर्कता बाड़मेर द्वारा 9 नवंबर को जुल्फिकार पुत्र सताबा  व ईमराज पुत्र जुसूब निवासी जानपालिया सेड़वा के यहां सतर्कता जांच कर अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त किया कर करीब 2 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। 
नवंबर माह में तीन दिन चलेगा विशेष अभियान:
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युतचोरी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निगम स्तर से मिले निर्देशों की पालना में नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर सभी अभियंताओं को सघन सतर्कता जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने आमजन से विद्युत चोरी करने वालो की सूचना विभागीय अधिकारियों को नोट कराने का आव्हान किया है।