राजस्थान में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. इसी क्रम में डूंगरपुर जिले में चौरासी विधानसभा उपचुनाव को लेकर नेताओं की भागदौड़ बढ़ गई है. साथ ही उनकी राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. भाजपा नेता और पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ शुक्रवार को चौरासी पहुंचे. जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने बीएपी को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीएपी ने आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को गुमराह करने का काम किया है. अब लोग जानते है कि आदिवासी पार्टी जीत भी गई तो अकेला चना भांड नहीं फोड़ सकता. डबल इंजन की सरकार के साथ रहेंगे तो फायदा होगा. पिछले कुछ वर्षों को इस क्षेत्र में अलगाववादी सोच के लोगों ने नौजवानों को गुमराह करके चुनाव की वैतरणी पार कर ली. अब इसमें भी बहुत बड़े बदलाव की गुंजाइश दिख रही है. उन्होंने कहा कि हमेशा मानकर चलना की मतदाता समझदार है और वह जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से लोकतंत्र मजबूत हो गया है. उन्हें ये भी मालूम है कि यहां किसी आदिवासी पार्टी को जिताकर भेज भी दिया. तब भी अकेला चना भांड नहीं फोड़ सकता है. पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र के झलाई, सरथुना सहित अन्य गांवों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी प्रचार किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता तन मन से कमल का फुल खिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. राजनीतिक पंडितों में भी अब बदलाव को लेकर चर्चा होने लगी है. लोग अब विकास के साथ रिश्ता कायम करना चाहते है. राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही क्षेत्र का विकास कर सकती है. हर कोई डबल इंजन से जुड़ना चाहता हैं. हम चाहते है कि हमारा ये चौरासी का इलाका सक्षम हो. इसमें विकास के सारे काम हो और लोगों को इसका फायदा मिले. इस दौरान महेंद्रजीत सिंह मालवीया समेत कई नेता मौजूद रहे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જ્યારે લોહીની જરૂર હોય ત્યારે ગુરતેજ પણ વિનામૂલ્યે રક્તદાન કરે છે
જ્યારે લોહીની જરૂર હોય ત્યારે ગુરતેજ પણ વિનામૂલ્યે રક્તદાન કરે છે
देवेंद्र नगर में धर्मलम्बियों का जिलों एवं राज्यों से उमड़ा जनसैलाब
देवेंद्र नगर में धर्मलम्बियों का जिलों एवं राज्यों से उमड़ा जनसैलाब, देखें
...
बाभूळखुंटा बस सुरू करण्यासाठी रामहरी मेटे यांनी डेपो मॅनेजरशी केली चर्चा@india report
बाभूळखुंटा बस सुरू करण्यासाठी रामहरी मेटे यांनी डेपो मॅनेजरशी केली चर्चा@india report
Gold Price Today | MCX पर सोना ₹71,300 के ऊपर कायम, चांदी में निवेश का सही समय कब होगा? | Silver MCX
Gold Price Today | MCX पर सोना ₹71,300 के ऊपर कायम, चांदी में निवेश का सही समय कब होगा? | Silver MCX