हाल ही में कई अखबारों में छपे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लेख को लेकर बीजेपी उन पर हमलावर हैं. बीते दिन 7 नवंबर को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस नेता पर पूर्व राजपरिवारों को बदनाम करने का आरोप लगाया था. अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राहुल गांधी को घेरा है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि अगर इस देश में संविधान के खिलाफ कोई है तो वह कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि पूरा देश कांग्रेस पार्टी की नीति-नीयत और मंसूबे जानता है. ये वही पार्टी और राहुल गांधी हैं, जो देश के टुकड़े करने वालों के समर्थन में खड़े होते हैं. कांग्रेस भाजपा को संविधान विरोधी होने का आरोप लगाती है. लेकिन सच्चाई यह है कि देश में चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कांग्रेस ने किया है. देश में आपातकाल लगाने का काम कांग्रेस ने किया है. कांग्रेस जब किसी की तरफ एक उंगली उठाती है तो 4 खुद की तरफ उठती है.सीएम भजनलाल शर्मा ने पिछले 10 वर्षों की केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बात की. उन्होंने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 महीनों के भीतर राजस्थान में जो काम हुआ है, वह ऐतिहासिक है. आपने 2014 के बाद देश में हुए बदलाव को देखा होगा, चाहे वह हमारी गरीब कल्याण योजनाएं हों, हमारी विकास योजनाएं हों, चाहे वह आतंकवाद और नक्सलवाद का अंत हों, या दुनिया में भारत का बढ़ता सम्मान हो, आपने 2014 के बाद यह सब देखा होगा."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Dilip sanghani અમરેલી માં ઐતિહાસિક જીત .દિલીપ સંઘાણી .
Dilip sanghani અમરેલી માં ઐતિહાસિક જીત .દિલીપ સંઘાણી .
गूगल ने पेश किया Android Safe Browsing फीचर, एंड्रॉइड स्मार्टफोन हानिकार लिंक ओपन होने पर मिलेगा अलर्ट
एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स की सेफ्टी बढ़ाने के लिए Google ने Android Safe Browsing फीचर पेश किया...
কমাৰগাঁৱত জিলা ভিত্তিত ভূপেন্দ্ৰ সংগীত প্ৰতিযোগিতা সম্পন্ন
গোলাঘাট জিলাৰ কমাৰগাঁৱত ১১ ছেপ্টেম্বৰত কমাৰগাঁও অঞ্চলৰ অগ্ৰণী সামাজিক-সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান সমলয়...
વાવ : ટડાવ ખાતે આવેલ શીતળા માતાના મંદિરમાં તસ્કરો ત્રાટક્યા | SatyaNirbhay News Channel
વાવ : ટડાવ ખાતે આવેલ શીતળા માતાના મંદિરમાં તસ્કરો ત્રાટક્યા | SatyaNirbhay News Channel
মঙ্গলদৈত এগৰাকী মহিলা কইদি অৱতীৰ্ণ তৃতীয় বৰ্গৰ নিযুক্তি পৰীক্ষাত
মঙ্গলদৈত এগৰাকী মহিলা জেইল হাজোটি তৃতীয় বৰ্গৰ নিযুক্তি পৰীক্ষাত অৱতীৰ্ণ।
যুৱতী গৰাকী দুদিন...