फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।बता दें, इस फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर और सीता मां के रोल में साई पल्लवी कास्ट की गई हैं। वहीं रावण के रोल में यश देखे जाएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए प्रोड्यूसर नमिल मल्होत्रा ने लिखा- मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए एक महान खोज शुरू की थी। जिसने 5000 वर्षों से अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है। मैं इसे खूबसूरती से आकार देते हुए रोमांचित हूं। हमारी टीम का केवल एक ही उद्देश्य है: हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति- हमारे रामायण का सबसे प्रामाणिक, पवित्र रूप दुनियाभर के लोगों के सामने पेश करना।हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं।