बूंदी। पांच दिवसीय दीपोत्सव 2024 का रविवार को भाईदूज के साथ समापन हो गया। त्यौहारो के दौरान शहर वासियो ने अपने अपने घरो को सजाया वही व्यापार संगठनो ने भी त्यौहारो पर अपने शहर की खूबसूरती को बरकरार रखने मे कोई कसर नही छोडी और शहर के बाजारो को दूल्हन सा सजा दिया।
इसके विपरित जिला मुख्यालय के सरकारी विभाग दीपोत्सव पर अधिकारियो की उदासीनता व बेरूखी का शिकार हो गये और त्यौहारो के दौरान सरकारी कार्यालय विधुत साज सज्जा तक नही पाई इससे सरकारी भवन त्यौहारो पर भी आर्कषक विधुत साज सज्जा से अछूते ही रहे। जिला मुख्यालय के वन विभाग, पशु चिकित्सालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, भारतीय जीवन बीमा निगम, जयपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित अन्य विभागो के मुखिया अधिकारियो ने दीपोत्सव की श्रृंखला मे अपने दफ्तरो को त्यौहारी रोशनी करना भी उचित नही समझा जो की शहर मे चर्चा का विषय रहा।
कांग्रेस बीजेपी कार्यालयो मे नही हुई साज सज्जा
यही हाल विश्व की सबसे बडी व केन्द्र व प्रदेश मे सताधारी पार्टी भाजपा के भी रहे। देवपुरा स्थित भाजपा कार्यालय पर भी पार्टी पदाधिकारियो ने दीपोत्सव पर खुशी स्वरूप विधुत सज्जा करना भी उचित नही समझा यही हाल आजाद पार्क के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय के भी रहे यहां भी कंागे्रेस के द्वारा अपने कार्यालय पर विधुत साज सज्जा नही करवाई गई। हालांकि भाजपा जिला कार्यालय अभी नया ही बना है और कांग्रेस कार्यालय बदहाली के आंसू रो रहा है।
दीपोत्सव पर दफ्तरो पर विधुत सज्जा करना भूल गये अधिकारी, कंाग्रेस बीजेपी को भी रास नही आया विधुत सज्जा करना
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/11/nerity_35395ac38f2b96607424f54bdef49335.jpg)