राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के नजदीक आते ही भाजपा-कांग्रेस में बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने सोमवार को दौसा में प्रचार के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता पर सियासी तीर चलाए। मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के साढू वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कबाड़े खुलेंगे तो साढूपणा भूल जाएंगे। दौसा में नुक्कड़ सभा के दौरान सोमवार को मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत नॉन इश्यू की बात करते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य की आवाज उठाना गलत बात नहीं है। इस मौके पर किरोड़ी मीना ने डोटासरा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जिस दिन पीसीसी चीफ के कबाड़े खुल जाएंगे तो वो सारा साढूपणा भूल जाएंगे। दरअसल, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में 15 सितंबर को आयोजित किसान महासम्मेलन में बीजेपी के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीना को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना ढाई महीने से जेब में इस्तीफा लेकर घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री जापान-कोरिया जा रहे हैं। उनसे एक किरोड़ी मीना नहीं संभल रहे, जापान-कोरिया क्या संभालेंगे? किरोड़ी और वे दोनों साडू बन गए हैं। क्योंकि दोनों ही राजस्थान की पर्ची सरकार को बदलना चाहते हैं। इसके बाद डोटासरा ने दौसा में कांग्रेस की नामांकन सभा में डोटासरा ने किरोड़ी को साढू बताया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रयास फाउंडेशन, गुरु आनंद महिला प्रतिष्ठान चा उपक्रम चारशे कुटुंबाला दिवाळी निमित्त मोफत किराणा किटचे वाटप.
छत्रपती संभाजीराजे,पोलीस अधीक्षक,सीएस,ग्रंथालय सेना प्रदेश अधाक्ष विजय पोकळे,भागवत वैद्य...
ডবকাত প্ৰবঞ্চক গ্ৰেপ্তাৰ
ডবকা আৰক্ষীৰ অভিযানত এটা কুখ্যাত প্ৰৱঞ্চক গ্ৰেপ্তাৰ । ধৃত প্ৰৱঞ্চকটোৰ নাম ছিৰাজুল হক । ডবকা...
Mayawati और उनकी पार्टी BSP, Lok Sabha Election 2024 में कहां खड़ी है? (BBC Hindi)
Mayawati और उनकी पार्टी BSP, Lok Sabha Election 2024 में कहां खड़ी है? (BBC Hindi)
नमाना से बाबा रामदेव जी के जाने के लिए यात्रियों का जत्था हुआ रवाना, तिलक लगाकर किया स्वागत।
नमाना कस्बे व आसपास के गांव के लोग बुधवार को बाबा रामदेव जी के लिए रामदेवरा...
गॅस सिलेंडर मध्ये होणार मोठे बदल
आपण आपल्या घरामध्ये वापरत असलेला एलपीजी गॅस सिलेंडर आपण वजन करून घेऊ शकतो. बऱ्याचवेळा...