भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से नवंबर महीने में ही दो नई Electric SUV को पेश (Mahindra EV Launch) करने की तैयारी की जा रही है। महिंद्रा किस सेगमेंट में किस इलेक्ट्रिक एसयूवी (BE 6e and XEV 9e) को लाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं।
भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी वाहनों को ऑफर करने वाली निर्माता Mahindra जल्द ही नई Electric SUV's को पेश करने की तैयारी कर रही है। किस सेगमेंट में किस एसयूवी को लाया जाएगा। इनमें किस तरह के फीचर्स होंगे। कब तक इन एसयूवी को पेश किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra लाएगी दो नई Electric SUVs
महिंद्रा की ओर से जल्द ही दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से दोनों को अलग अलग सेगमेंट में पेश किया जाएगा। महिंद्रा की ओर से अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी के साथ ही पहला टीजर जारी किया है। जिसमें दोनों एसयूवी की जानकारी दी गई है।