राजस्थान के उपचुनाव वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में आज से दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग शुरू हो गई है, जो 10 नवम्बर तक जारी रहेगी। घर पर मतदान की सुविधा के लिए 3193 मतदाताओं ने आवेदन किया, जबकि इन विधानसभा क्षेत्रों में आम चुनाव-2023 के दौरान कुल 1862 मतदाताओं ने मतदान किया था। रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनूं, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को सैनिकों को मतपत्र जारी होने के साथ ही मतदान की औपचारिक शुरूआत हो गई थी। ये मतपत्र 23 नवम्बर को मतगणना शुरू होने से पहले तक स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि होम वोटिंग के लिए कुल 87 टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य होंगे और मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। होम वोटिंग मतदान का दूसरा चरण है, जिसमें 2,365 बुजुर्ग और 828 दिव्यांग मतदान करेंगे। होम वोटिंग के समय इन मतदाताओं के घर राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी रहेंगे। पहले चरण में मतदान दल इन मतदाताओं के घर 4 से 8 नवम्बर के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान मतदान नहीं कर पाने वाले होम वोटिंग के पात्र मतदाताओं के घर 9-10 नवम्बर को मतदान दल फिर पहुुंचेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
HTC U24 Pro: 512GB स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ आता है शानदार फीचर्स वाला दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन
लंबे इंतजार के बाद HTC ने अपने कस्टमर्स के लिए अपना मिड रेंज स्मार्टफोन HTC U24 Pro ताइवान में...
મોરબીના રાજવી પરિવાર પુલ હોનારતના મૃતકોને આપશે સહાય
મોરબીના રાજવી પરિવાર પુલ હોનારતના મૃતકોને આપશે સહાય
દરિયામાં ડેડ વેસલમાંથી થયેલ ચોરીનાં ગુન્હામાં નાસતાં-ફરતાં આરોપીને ઝડપી લેતી ભાવનગર, લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ તથા પેરોલ ફર્લો સ્કવોડ
પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી અશોક કુમાર યાદવ સાહેબ,ભાવનગર રેન્જ, ભાવનગર તથા પોલીસ અધિક્ષક શ્રી રવિન્દ્ર...
Tiger 3 Box Office Collection Day 18:'Animal' के आगे अब 'टाइगर 3' का जोर पड़ा फीका, टिकना है मुश्किल
Tiger 3 Box Office Collection Day 18:'Animal' के आगे अब 'टाइगर 3' का जोर पड़ा फीका, टिकना है मुश्किल