बूंदी। श्री गोपाल लाल मंदिर, श्री रंगनाथ मंदिर व श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर अन्न कूट महोत्सव विभिन्न प्रकार के व्यंजन का भोग लगाकर मनाया गया। श्री रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया की वल्लभ संप्रदाय की प्रथम पीठ बालचंद पाड़ा स्थित श्री गोपाल लाल मंदिर पर शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव पर पुजारी पंडित मधुसूदन शर्मा ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, राम भाजी का भोग लगाकर आरती उतारी। बूंदी के आराध्य श्री रंगनाथ भगवान मंदिर पर शनिवार दोपहर में विभिन्न प्रकार के व्यंजन चावल और चोले का भोग लगाकर पुजारी पंडित गणेश शर्मा एवं पुजारी पंडित मुकेश शर्मा ने गोविंद नाथ, पीतांबर जी महाराज, रंग राजराजेश्वर महादेव एवं धनुषधारी हनुमान की आरती उतारी। इस मौके पर श्री रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक, पंडित रघुनंदन राज मुखिया सहित श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे। इसके पूर्व राज आचार्य पंडित दयानंद शर्मा ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना करवाई सभी लोगों ने भगवान रंगनाथ के जयकारे लगवाएं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાલનપુરમાં બ્રીજની ભાગ ધરાશયી થવાનો મામલો
પાલનપુરમાં બ્રીજની ભાગ ધરાશયી થવાનો મામલો
भगवान नेमिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक व तप कल्याणक शनिवार को जैन समाज ने धूमधाम से मनाया
बूंदी* . जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ स्वामी का जन्म एव तप कल्याणक शनिवार को जैन समाज...
बुलढाना में दही हांडी फोडने के दौरान बडा हादसा | Hindustani Reporter |
बुलढाना में दही हांडी फोडने के दौरान बडा हादसा | Hindustani Reporter |
US Market Big Fall Today ? |FED Meet Expectations | फेड की बैठक से पहले US बाजार को ये क्या हो गया?
US Market Big Fall Today ? |FED Meet Expectations | फेड की बैठक से पहले US बाजार को ये क्या हो गया?
पोलिस जेव्हा खुलेआम लाच मागतात पहा व्हिडिओ
पोलिस जेव्हा खुलेआम लाच मागतात पहा व्हिडिओ