शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत की अभद्र टिप्पणी मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि बालासाहेब जिंदा होते तो वे सावंत का मुंह तोड़ देते।CM शिंदे ने ANI से कहा- किसी महिला के बारे में इतना बुरा बोलना निंदनीय है। इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। ये लोग दावा करते हैं कि ये बालासाहेब की विचारधारा को फॉलो करते हैं।उधर, अरविंद सावंत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- मैंने शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी का नाम ही नहीं लिया था। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि बाहर से आने वाले यहां काम नहीं कर पाते हैं।दरअसल, सावंत ने शुक्रवार को शाइना एनसी को माल कहा था। इसके खिलाफ शाइना ने मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।