देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को एक हाई लेवल कमेटी गठित की है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव इस कमेटी को मॉनिटर कर रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में देशवासियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ को लेकर सजग रहने की नसीहत दी थी। साथ ही उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘रुको-सोचो-एक्शन लो’ का मंत्र भी दिया था. पीएम मोदी की नसीहत के बाद गृह मंत्रालय ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया। डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई है। बताया जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर लगाम लगाने लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय के 14सी विंग ने सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क भी किया है। एमएचए का 14सी विंग डिजिटल अरेस्ट पर केस-टू-केस मॉनिटर करेगा। ज्ञात हो कि इस साल डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी 6,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई है। गृह मंत्रालय के साइबर विंग ने अब तक 6 लाख मोबाइल को ब्लॉक किया है। ये सभी फोन साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं में शामिल थे। इसके अलावा 14सी विंग ने अब तक 709 मोबाइल एप्लिकेशन को भी ब्लॉक किया है। इतना ही नहीं, साइबर फ्रॉड में शामिल 1 लाख 10 हजार आईएमईआई को ब्लॉक किया गया है। साथ ही साइबर फ्रॉड से जुड़े 3.25 लाख फेक बैंक को भी फ्रीज किया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मन की बात में डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड की घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल अरेस्ट का फरेब करने वालों के बारे में कहा कि उनका पहला दांव होता है कि ये आपकी सारी व्यक्तिगत जानकारी जुटा कर रखते हैं। उनका दूसरा दांव भय का माहौल पैदा करने का होता है। यह फोन कॉल पर इतना डरा देंगे कि आप कुछ सोच ही नहीं पाएंगे। इसके बाद फ्रॉड करने वाले समय का अभाव दिखाते हैं। ये इतना मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हैं कि इंसान डर जाता है और डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो जाता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Midcap Small Cap Falling Reason: इतनी गिरावट के बीच क्या Midcap में टिके रहने का वक्त है? | Business
Midcap Small Cap Falling Reason: इतनी गिरावट के बीच क्या Midcap में टिके रहने का वक्त है? | Business
અમદાવાદ S.O.G ક્રાઇમ ની ટીમે બે ઇસમોને મેફેડ્રોનના જથ્થા સાથે રૂ.૧૪,૨૩,૫૦૦ ના મુદ્દામાલ સાથે ધરપકડ.
અમદાવાદ S.O.G ક્રાઇમ ની ટીમે બે ઇસમોને મેફેડ્રોનના જથ્થા સાથે રૂ.૧૪,૨૩,૫૦૦ ના મુદ્દામાલ સાથે ધરપકડ.
50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला मोटोरोला का फोन मिल रहा सस्ता, कम कीमत पर प्रीमियम डिजाइन के साथ आता डिवाइस
Smartphone Under 10K अगर आप प्रीमियम डिजाइन वाले किसी फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इसके...
लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता का समर्थको- प्रंशसको ने किया जिले की सीमा पर जोरदार स्वागत
बूंदी। लोकसभा स्पीकर के लगातार दूसरी बार ओएसडी बनने के बाद शनिवार को पहली बार बूंदी आगमन पर एएसपी...
Gujarat Election Update | ગુજરાત વિધાનસભા ની ચૂંટણી બે ચરણ માં યોજાશે | Gujarat Election Details
Gujarat Election Update | ગુજરાત વિધાનસભા ની ચૂંટણી બે ચરણ માં યોજાશે | Gujarat Election Details