कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल के डांस को लेकर सियासी बयान बाजी हो रही है. डोटासरा और किरोड़ी के डांस में अंतर समझाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया. राठौड़ ने सोमवार को भाजपा मुख्यलय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि डोटासरा को गमछा लहरा कर डांस की क्या जमी? ये तो समाज से परे, लेकिन इस तरह से मंच पर डांस प्रदेश अध्यक्ष की गरिमा के विपरीत है. इसके साथ ही राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भी फिक्सिंग के आरोपों को लेकर पलटवार किया. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश गोविन्द सिंह डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा के डांस पर कहा कि दोनों के डांस को आप देख लीजिए. एक मंच पर गमछा घूमा-घूमाकर डांस कर रहे हैं, जबकि दूसरे ने समाज सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस किया. दोनों के डांस में बहुत अंतर है. यह कहना कि दोनों ने डांस ही तो किया है गलत बात है. किरोड़ी मीणा संस्कृति और परम्पराओं में थे, जबकि डोटासरा राजनीतक मंच पर. क्या उनके मन में जची की वो मंच पर गमछा घुमा-घुमाकर डांस कर रहे हैं, यह कोई अच्छी बात नहीं है. वो एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है, प्रदेश अध्यक्ष की एक अपनी गरिमा होती है, इस तरह से मंच पर डांस करना ठीक नहीं है, यह गरिमा के विपरीत है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Pakistan: इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सैन्य अदालत में चलेगा मुकदमा; पाकिस्तानी सेना करेगी फैसला
इस्लामाबाद, तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की...
दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, महिला कांस्टेबल ने लगाया आरोप
बूंदी। महिला थाना पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल के परिवाद के आधार पर दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ...
તલાટીઓની હડતાલ સમેટાઈ દાહોદજિલ્લા તલાટી મંડળના પ્રમુખના આદેશથી ફતેપુરા તાલુકા તલાટીઓ કામગીરી જોતરાયા
તલાટીઓની હડતાલ સમેટાઈ દાહોદજિલ્લા તલાટી મંડળના પ્રમુખના આદેશથી ફતેપુરા તાલુકા તલાટીઓ કામગીરી જોતરાયા
Maharashtra: सीटों का बंटवारा तय, 150 से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी BJP
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा तय हो गया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP)...
Muslim man death: दिल्ली में युवक पर प्रसाद चोरी करने का आरोप, मौत...क्या बोले परिजन? (BBC Hindi)
Muslim man death: दिल्ली में युवक पर प्रसाद चोरी करने का आरोप, मौत...क्या बोले परिजन? (BBC Hindi)