कोटा(बीएम राठौर). सांगोद नगर में स्थित जेएलन एजुकेशनल ग्रुप द्वारा संचालित संस्कार अकेडमी स्कूल में दीवाली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया। संस्था कॉर्डिनेटर अमन मिर्ज़ा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्टाफ और विधार्थियों ने मिलकर खूब फुलझडियां ओर पटाखे चलाए। संस्था सचिव डॉ अशरफ बैग ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दीवाली भारत का सबसे बड़ा और मुख्य त्यौहार हे। यह त्यौहार हमें त्याग, बलिदान, समर्पण, आज्ञाकारिता, भ्रातृत्व , सहयोग, मित्रता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता हे। हमारी संस्कृति सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की रही हे। हम अपनी दीवाली मनाने से पहले अपने पास पड़ोस में जरूर देखलें कि कहीं कोई गरीब पड़ोसी दिवाली की खुशियों से वंचित तो नहीं हे और यदि ऐसा हे तो पहले उसके बच्चों को मिठाई और पटाखे दिलाएं हो सके तो नए कपडे दिलवाएं तब आपकी असली दिवाली होगी। उन्हों ने कहा कि दीवाली का वास्तविक संदेश हे नफरतों के अंधेरे को मिटा कर मोहब्बतें की रोशनी करें, अशिक्षा और अज्ञान के अंधेरे में शिक्षा और ज्ञान की रोशनी फैलाएं, छुआ छूत , भेद भाव, ऊंच नीच के अंधेरे को समरसता और समानता के उजालों से दूर करें तभी वास्तविक दीवाली होगी। इस अवसर पर डॉ बैग ने घोषणा की कि यदि आपके आस पास कोई गरीब और वंचित व्यक्ति है जो दिवाली पर बच्चों के लिए नए कपडे, मिठाई, पटाखे आदि खरीदने में अक्षम हो तो संस्था को सूचित करें, जे एल एन संस्थान और संस्कार अकेडमी स्कूल की तरफ़ से ऐसे व्यक्ति की हर संभव सहायता का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में दिया मेकिंग, कार्ड मेकिंग, स्पीच, गायन आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों को भी विद्यालय की तरफ़ से दिवाली गिफ्ट दिए गए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Nifty & Nifty Bank Strategy: Virendra Kumar से जाने, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें खरीदारी
Nifty & Nifty Bank Strategy: Virendra Kumar से जाने, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें...
इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच 60 दिन का सीजफायर मंजूर:बाइडेन बोले- हिजबुल्लाह ने डील तोड़ी तो इजराइल को खुद की सुरक्षा का अधिकार
इजराइल की वॉर कैबिनेट ने लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 60 दिन के लिए सीजफायर डील को...
Moscow Attack: रूस में हुए चरमपंथी हमले को क्या रोका जा सकता था? (BBC Hindi)
Moscow Attack: रूस में हुए चरमपंथी हमले को क्या रोका जा सकता था? (BBC Hindi)
हजरत सैय्यदना अमीर अबुल उल्लाह के 383 वें उर्स में मंगलवार को हुई ग़ुस्ल की रस्म अदायगी....
आगरा: न्यू आगरा स्थित हजरत सैय्यदना अमीर अबुल उल्लाह के 383 वें उर्स के तीसरे दिन मंगलवार को...