रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज अपने विधानसभा क्षेत्र के देवली खुर्द गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार समस्या समाधान शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। मार्ग में भावपुरा गांव में श्री बालाजी मंदिर पर रुकर मंत्री जी ने बालाजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान खेती मजदूर महिलाओं ने मंत्री जी को अपनी समस्याएं बताई। मंत्री श्री दिलावर ने बड़ी सहजता के साथ जमीन पर बैठकर सभी महिलाओं की बात सुनी। बातों बातों में महिलाओं ने मंत्री को बताया कि सुबह सवेरे काम पर निकल जाती है। भोजन भी खेत पर ही करती है। मंत्री ने पूछा आज भोजन में क्या बना कर ले जा रही हो। इस पर महिलाओं ने बताया कि टिफिन में आज दाल और रोटी है। मंत्री ने कहा मुझे खिलाओगी,,, इस पर महिलाएं खामोश हो गई। मंत्री ने फिर दोहराया मुझे भोजन कराओगी। एक महिला ने हिम्मत कर धीरे से कहा आप हमारा बनाया भोजन खाओगे। मंत्री ने कहा हा,,क्यों नहीं ? मैं भोजन करूंगा, लाओ दो। और फिर मंत्री दिलावर उन महिला मजदूरों के साथ बैठ गए और उनके टिफिन से दाल रोटी खाई। मंत्री को अपने हाथों से बना भोजन करते देख महिलाएं बहुत प्रशासन और आश्चर्य चकित थी। भोजन करने वाली महिला ने कहा कि सभी नेता हर बार चुनाव में बस्ती में वोट मांगने तो आते है। परन्तु इस तरह से हम जैसे गरीब लोगों के हाथ से बना खाना किसी नेता ने नहीं खाया। ये तो बड़े मंत्री है। महिला ने भावुक होकर कहा ये छै माह जैसा गरीब लोगान का असली नेता।