झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात पांच और सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। गोमिया विधानसभा सीट से योगेंद्र प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। वह हाल तक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थे। इस सीट से वह एक बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने बिशुनपुर से मौजूदा विधायक चमरा लिंडा को एक बार फिर उतारा है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में वह पार्टी से बगावत कर लोहरदगा सीट से उतरे थे। तब उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। दो-तीन दिन पहले उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्हें निलंबन मुक्त करते हुए फिर से टिकट दिया गया है।चक्रधरपुर सीट से सुखराम उरांव, खूंटी से स्नेहलता कंडूलना और सिसई से जिगा सुसारण होरो प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी ने अब तक कुल 41 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि एक-दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। इसके पहले पहली और दूसरी सूची के अनुसार, हेमंत सोरेन अपनी परंपरागत सीट बरहेट से चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह जिले की गांडेय सीट से उम्मीदवार होंगी। हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन एक बार फिर दुमका सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। हाल में दुमका लोकसभा सीट से सांसद चुने गए नलिन सोरेन के पुत्र आलोक सोरेन को शिकारीपाड़ा से टिकट दिया गया है, जबकि मनोहरपुर सीट से चाईबासा की सांसद जोबा मांझी के पुत्र जगत मांझी को मैदान में उतारा गया है। रांची सीट से राज्यसभा सांसद महुआ माजी को प्रत्याशी बनाया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAP Candidate List News: Aam Admi Party ने Manish Sisodia की सीट बदली , अब Avadh Ojha लड़ेंगे चुनाव
AAP Candidate List News: Aam Admi Party ने Manish Sisodia की सीट बदली , अब Avadh Ojha लड़ेंगे चुनाव
जलदाय विभाग के कनिष्ठअभियंतासे मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुँचानें के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
जलदाय विभाग के कनिष्ठअभियंतासे मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुँचानें के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कनाना में शीतला सप्तमी के दिवस पर आयोजित शीतला माता के मेले में शिरकत कर शीतला माता के दर्शन लाभ किया प्राप्त ।
पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी विधानसभा क्षेत्र के कनाना में शीतला सप्तमी के दिवस पर आयोजित शीतला...
त्या कंपनीच्या संचालकावर गुन्हा दाखल करा...
शिरुर: शिरुर तालुक्यातील पंचतारांकित औद्योगिक वसाहत असलेल्या रांजणगाव एमआयडीसी मधील फियाट...
संकटांचा नाश करणार्या गणरायाचा आशीर्वाद आपल्या सर्वांवर सदैव राहो - डॉ.भारतभूषण क्षीरसागर
बीड दि.08 (प्रतिनिधी) शहरातील नाथ सृष्टी, लक्षदा रेसिडेन्सी, अंकुश नगर येथील वक्रतुंड गणेश...