हामारी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के मामले में लगातार पेशियों पर गैर हाजिर चल रहे बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा सीट के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी है। 16 अगस्त 2021 को शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, अरविन्द सिंह पावटा व देवेन्द्र सिंह ने कोरोना काल के दौरान करीब दो सौ से ढाई सौ छात्रों के साथ जिला कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किया था। भूपालपुरा थाने में महामारी व आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक भाटी लगातार कोर्ट में पेशियों पर गैर हाजिर चल रहे थे। पूर्व पेशी पर भी कोर्ट ने एक हजार की कोस्ट पर अवसर प्रदान किया, लेकिन उसके बावजूद कोर्ट में पेशी पर उपस्थित नहीं हुए। न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 2 शहर दक्षिण की पीठासीन अधिकारी शर्मा निर्मला जगमोहन ने विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के जमानत मुचलके जब्त कर सीआरपीसी की धारा 446 की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक भाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 14 नवम्बर तक न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आशा व गटप्रवर्तक युनियनने तालुका आरोग्य अधिकाऱ्यांना घातला घेराव; खात्यात मानधन जमा होईपर्यंत आंदोलन
परळी (प्रतिनिधी) आशा व गटप्रवर्तकांच्या मानधन विषयक विविध मागण्यांसाठी आज बीड जिल्हा आशा व...
अशोक गहलोत का निवेदन भजनलाल शर्मा ने ठुकराया?
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गांधी दर्शन संग्रहालय के संचालन के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा...
Good news અમદાવાદ ખાતે આવેલ સરખેજ વિસ્તાર થી ગુમ થયેલી યુવતી કલોલ માંથી મળી આવી
સરખેજ વિસ્તારમાં થી ગુમ થયેલી યુવતી કલોલ
માંથી મળી આવી
મળેલી માહિતી અનુસાર સરખેજ...
पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित
सांगोद, --- यहां शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस, महिला प्रकोष्ठ तथा आईक्यूएसी सेल...
कांग्रेस में कौन है वो नेता जो अपने ही प्रत्याशी को हराने के लिए दे रहा था दूसरी पार्टी के प्रत्याशी का साथ !
राजस्थान की बाड़मेर- जैसलमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने 10 साल बाद कब्जा कर लिया है. निर्दलीय...