राजस्थान में उपचुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ने लगा है। भाजपा ने 7 विधानसभा सीटों में 6 पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस किसी भी वक्त अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। ऐसे में टिकट वितरण से पहले ही कांग्रेस में बगावती सुर उठने शुरु हो गए है। सांसद हरीश मीना के बड़े भाई नमोनारायण मीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो वे कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘मेरे भाई ने मेरे साथ धोखा कर दिया… ‘।वायरल वीडियो में नमोनारायण मीना ने अपने भाई हरीश मीना पर टिकट नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरे भाई ने मेरे साथ कर दिया, मेरे को चांस मिलता तो मैं इस बार जीत जाता’। यह बात उन्होंने कांग्रेस से बागी होने के नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे नरेश मीना के सामने कही। यूपीए सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नमोनारायण मीना ने विधानसभा चुनाव 2023 में बामनवास विधानसभा सीट से टिकट की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस ने उनकी मांग को दरकिनार करते हुए इंदिरा मीना को टिकट दिया और उन्होंने जीत भी दर्ज की। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय हरीश मीना पुलिस महानिदेशक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव-2014 में दौसा सीट से टिकट देकर उनके बड़े भाई नमोनारायण मीना के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा। जिसमें हरीश मीना ने किरोड़ी लाल मीना और नमोनारायण मीना को हराकर जीत दर्ज की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kejriwal and AAP govt. shielding militants, gangsters : Chugh
NIA or CBI must take up investigation in Sukhbir case : Chugh
BJP national general secretary...
Oat Milk Benefits: अगर आप हैं लैक्टोज इनटॉलेरेंट, तो पोषण से भरपूर ओट मिल्क बन सकता है बेहतर विकल्प
ओट मिल्क सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे सेहत के लिए...
जि.प.अध्यक्ष व पं.स.सभापती पदासाठी
आरक्षण काढण्यासाठी उद्या सभेचे आयोजन
वाशिम जिल्हयातील सर्व सहा पंचायत समितीच्या सभापती पदाचे आरक्षण निश्चित करण्यासाठी 7 ऑक्टोबर 2022...
જળ સંકટના એંધાણ કુવાઓ બોરના સ્તર નીચે જવાથી
મહીસાગર જિલ્લાના સંતરામપુર તાલુકાના ગ્રામ્ય વિસ્તારમાં આ વર્ષે નહિવત વરસાદ વરસવાના કારણે ઠેર ઠેર...
Sapna Choudhary: 30 किलो की ड्रेस पहनकर कांस के रेड कार्पेट पर पहुंची सपना चौधरी, कार में बैठना हुआ मुश्किल
हरियाणवी डांसर और इंटरनेट सेंसेशन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना ने अपने डांस...