यूपी के हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। बहराइच में हाल ही में हुए दंगों के संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश जी को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। जिनके शासन काल में उत्तर प्रदेश एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा, उन्हें यह शोभा नहीं देता। केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगीउन्होंने कहा, “जब गुंडे, माफिया और दंगाईयों पर कार्रवाई होती है, तब अखिलेश यादव विचलित हो जाते हैं। जिस दिन माफिया और दंगाई सपा का हाथ छोड़ देंगे, उस दिन सपा समाप्त हो जाएगी। अखिलेश गुंडे, अपराधी और माफियाओं के सरगना हैं। जब वह भाजपा के बारे में बोलते हैं, तो उन्हें अपने शासनकाल का इतिहास याद नहीं आता।”उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अपराध होता है, वहां किसी न किसी सपा नेता का हाथ होता है। वहीं, रायबरेली में हुई हत्या पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वायनाड में चुनाव लड़ने के लिए कहें, हम रायबरेली को संभाल लेंगे।सपा नेता रामगोपाल यादव के दावों पर उन्होंने कहा, “2014 से उनके सभी दावे असफल हो चुके हैं। 2017 में उन्होंने सत्ता में आने का दावा किया, लेकिन विफल रहे। 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन भी फेल हो गया। 2022 में उन्होंने 400 सीटें जीतने का दावा किया, लेकिन फिर से चित हो गए।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Statiq ने Hyundai, ChargeMOD और GLIDA से किया करार, अगले 2 साल में लगाएगी 5 हजार नए EV चार्जर
भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोग लगातार बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Statiq ने...
अब WhatsApp में शेयर करें स्टिकर पैक, बेहद आसान है तरीका, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। अब कंपनी ने स्टिकर पैक शेयर...
I'll contest from Waghodia Assembly seat, says BJP MLA Madhu Srivastava ahead of Gujarat polls
I'll contest from Waghodia Assembly seat, says BJP MLA Madhu Srivastava ahead of Gujarat polls
Plastic की बोतल से पानी पीते हैं, डब्बों में खाना रखते हैं तो ये वीडियो ज़रूर देखें | Sehat ep 812
Plastic की बोतल से पानी पीते हैं, डब्बों में खाना रखते हैं तो ये वीडियो ज़रूर देखें | Sehat ep 812