कोटा शहर के दादाबाड़ी इलाके में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाश दिन के समय घर के पोर्च में खड़ी साइकिल चोरी करके ले गया। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। दादाबाड़ी पीपलेश्वर मंदिर के पास के निवासी पीड़ित आशीष शर्मा ने बताया- वह निजी कोचिंग में जॉब करते है। 17 अक्टूबर दोपहर डेढ़ बजे के करीब अज्ञात चोर मकान में घुसा। घर के पोर्च में खड़ी बच्चे की साइकिल चोरी करके ले गया। चोरी करने से पहले बदमाश ने इलाके में रैकी की। उसने मुंह पर सफेद कपड़ा बांध रखा था। मौका देखकर 8 हजार कीमत की साइकिल चुराकर ले गया। उस दिन काम वाली बाई भी पहले दिन घर पर काम के लिए आई थी। इस कारण वो बदमाश को पहचान नहीं सकी। पिछले एक महीने से इसी लाइन में एक दिन छोड़कर लगातार चोरियां हो रही है। 19 अक्टूबर की शाम साढ़े 5 बजे करीब पड़ोसी अमित अरोड़ा के मकान में भी चोरी हुई। बदमाश लाल कपड़ा बांध कर आया। टॉयलेट से नल की टोटो खोलकर ले गया। इलाके में बढ़ती चोरियों के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बदमाश बेख़ौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસકાંઠામાં ફરી એકવાર કમોસમી વરસાદ ખાબકતાં ખેડૂતો ચિંતિત
હવામાન વિભાગની વધુ પાંચ દિવસની આગાહીના પગલે બનાસકાંઠા જિલ્લામાં ફરી કમોસમી વરસાદ થયો છે. અચાનક...
भाजप महानगर शाखेतर्फे तिरंगा ध्वजाचे वितरण
भारतीय स्वातंत्र्याच्या अमृत महोत्सवी वर्षाच्या पार्श्वभूमीवर आयोजित केलेल्या ‘हर घर...
COP28: Thank You Dubai.... पीएम मोदी ने जलवायु सम्मेलन के बाद UAE का जताया आभार
शनिवार सुबह जलवायु सम्मेलन के बाद पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। शुक्रवार को दुबई में...
Post RBI Monetary Policy Impact | बाजार में दरों के नहीं बढ़ने से क्या होगा असर |Repo Rates Unchanged
Post RBI Monetary Policy Impact | बाजार में दरों के नहीं बढ़ने से क्या होगा असर |Repo Rates Unchanged
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगीतकार और गायक इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगीतकार और गायक इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बधाई दी।