रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले की रामगंजमंडी में एक व्यापारी पर बदमाश ने तलवार से ताबड़तोड वार कर दिए,जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ. बदमाश तलवार लेकर दुकान में पहुंचा और आते ही सीधा तलवार से व्यापारी पर हमला कर दिया. जिसने धारदार तलवार से करीब एक के बाद एक 8 वार किए. तलवार को वही छोड़ कर फरार हो गया. मामला शहर की कृषि उपज मंडी का है. जहां सुरेश उद्योग शॉप पर व्यापारी सुरेश गर्ग काम कर रहे थे. शनिवार करीब रात 9 बजे एक बदमाश धारदार तलवार लेकर आया और जानलेवा हमला कर दिया. जिससे व्यापारी सुरेश गर्ग गंभीर रूप से घायल हुए. रामगंज मंडी हॉस्पिटल से झालावाड़ रैफर कर दिया. वही मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. मामले में घायल व्यापारी सुरेश गर्ग ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे दुकान से मुंशी गया. इतने में थोड़ी ही देर में एक युवक आया जिसके हाथों में धारदार तलवार थी. जिसने बिना कुछ बोले-पूछे तलवार से वार करने लगा. जिससे व्यापारी लहूलुहान हो गए. वहीं धारदार तलवार को घटना स्थल पर छोड़ कर अज्ञात बदमाश फरार हो गया. व्यापारी का कहना है कि जिनसे हमला किया है,उसे पहली बार देखा ना किसी से दुश्मनी है और ना ही रंजिश पता ही नहीं चला. वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई. जहां बदमाश व्यापारी पर ताबड़तोड़ तलवार से हमला करता हुआ नजर आया है. वहीं पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાવીજેતપુર માં વાતાવરણમાં એકાએક પલટો આવી મેઘા એ કરેલી ધમાકેદાર એન્ટ્રી
પાવીજેતપુરમાં બપોર બાદ વાતાવરણમાં એકાએક પલટો આવી જઇ મેઘાની ધમાકેદાર પધરામણી થતા નગરમાં ઠીક ઠેકાણે...
सूने मकान से ज्लेलरी-कैश चुरा ले गए चोर, गांव गया था परिवार, ताला तोड़ घर में घुसे
कोटा शहर के बाद अब ग्रामीण इलाके में भी चोरी की घटना सामने आई है। सिमलिया थाना क्षेत्र में सूने...
New Mercedes GLE Hindi Review | नई Mercedes GLE में Look के साथ Engine में भी है बदलाव? | Auto Tips
New Mercedes GLE Hindi Review | नई Mercedes GLE में Look के साथ Engine में भी है बदलाव? | Auto Tips