टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अब परेशान नहीं हो रहे हैं, उन्हें भी समय रहते एसडीपी उपलब्ध कराई जा रही है। टीम जीवन दाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि बारां जिले के किसी गांव की रेखा बुलिवाल की प्लेटलेट कम हो गई थी, उन्हें कोटा लाया तो चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए कहा, ओ पॉजिटिव प्लेटलेट्स के लिए मैसेज वायरल किया गया, ऐसे में कोटा शहर में साइबर क्राइम एक्सपर्ट और एसआई प्रताप सिंह शेखावत ने मैसेज देखा तो वह किसी केस में व्यस्त थे । लेकिन जब स्थिति की गंभीरता से अवगत हुए तो वह सीधा अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और उन्होंने आठवीं बार एसडीपी डोनेट की है। वह इससे पूर्व पांच बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। प्रताप सिंह साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक तो कर ही रहे हैं साथ ही सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाने का भी प्रयास कर मानवीय कार्य कर रहे हैं।उनके नियमित सेवाकार्य से प्रभावित होकर कई युवा रक्तदान के प्रति जागरूक होकर मदद के अभियान में जुटे हुए है ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Anantnag Terrorist Attack के शहीद Colonel Manpreet Singh की परिवार से आखिरी बात रुला देगी
Anantnag Terrorist Attack के शहीद Colonel Manpreet Singh की परिवार से आखिरी बात रुला देगी
ગુજરાત સરકારે ગૌશાળાને ૫૦૦ કરોડ આપવાનું કહીને ન ચુકવતા ગૌભકતો પ્રાણ આપવાની તૈયારી બતાવી..
ગુજરાત સરકારે ગૌશાળાને ૫૦૦ કરોડ આપવાનું કહીને ન ચુકવતા ગૌભકતો પ્રાણ આપવાની તૈયારી બતાવી..
Luxury Accessories For Car: अपनी कार को लग्जरी और शानदार बनाने के लिए लगाएं ये एक्सेसरीज, सफर होगा आरामदायक
कार में यूज होने वाले उन एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाकर आपकी कार पहले से और...