हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस की हार हुई है। कांग्रेस की हार को पार्टी के नेता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस की हार पर पार्टी के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। इसी सूची में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हार और जीत के कई कारण होते हैं अभी हार की समीक्षा चल रही है। लोगों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर फीडबैक लेंगे। इसके बाद ही आलाकमान किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के मन मुताबिक नहीं आए थे। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन नतीजों में कांग्रेस को 37 सीटें मिली और बीजेपी (BJP) को 48 सीटें मिली और हरियाणा में बीजेपी ने तीसरी बार सरकार बना ली। बता दें कि कांग्रेस के लिए ये नतीजे निराशापूर्ण रहे और हार पर विचार करते हुए इसकी कई वजहें मानी गईं। बताया जा रहा है कि एक तरफ जहां कांग्रेस में गुटबाजी रही तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं ने पार्टी से ज्यादा अपने निजी हित पर ज्यादा ध्यान दिया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। राहुल गांधी ने बैठक में कहा था कि राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं ने पार्टी की जगह अपना हित पहले देखा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का सितम; IMD का पूर्वानुमान
चक्रवाती तूफान का कहर भले ही गुजरात में अब थम गया हो, लेकिन तूफान का असर राजस्थान में देखने को...
ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर एवं विभिन्न सामाजिक सेवा के कार्य होंगे आयोजित
सामान्य चिकित्सालय बूंदी में कार्यरत ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर के जन्मदिन पर 24...
लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता दे हमारा साथ, राहुल से माफी की जिद पर अडी भाजपा : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर हमला करते...
ઓલપાડ ખાતે પ્રાંતકક્ષા ની ‘વિશ્વાસથી વિકાસ યાત્રા’માં રૂ.૧૦.૦૭ કરોડના વિકાસ કામોના લોકાર્પણ-ખાતમુહુર્ત
ઓલપાડ ખાતે પ્રાંતકક્ષા ની ‘વિશ્વાસથી વિકાસ યાત્રા’માં રૂ.૧૦.૦૭ કરોડના વિકાસ કામોના...
Period Pain या दर्द में Meftal खाते हैं तो सावधान हो जाइए, सरकार ने ये अलर्ट जारी किया!| Health news
Period Pain या दर्द में Meftal खाते हैं तो सावधान हो जाइए, सरकार ने ये अलर्ट जारी किया!| Health news