उप तहसील दत्तवास मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में इस बार विजयादशमी पर बस्तियों में पथ संचलन का आयोजि किया जा रहा हैं। विवेकानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर पथ संचलन का शुभारंभ किया। पथ संचलन घोष वादन के साथ रवाना हुआ जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से मुख्य बाजार मे होते हुए पुराना बाजार, सोनी मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, ब्राह्मण मौहल्ला, होते हुए से सीताराम जी मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए चन्द्रेवशर महादेव मंदिर पहुंचा। इस दौरान सधे कदमों से स्वयंसेवकों ने घोष की ताल पर संचलन किया। इससे पहले पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। पथ संचलन से पहले आरएसएस के खण्ड प्रचारक प्रवीणकुमार ने पांच विषयों पर पाथेय दिया। उन्होंने पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन व नागरिक कर्तव्य को परिभाषित करते हुए कहा कि यदि हमें अच्छा नागरिक बनना है तो हमें समाज में सामाजिक समरसता रखनी होगी। छुआछूत को दूर करना होगा। आपसी भेदभाव भूलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में हिंदू समाज को संगठित करना होगा। इस दौरान जिला धर्म जागरण रामकिशन बहादुरपुरा, खण्ड कार्यवाहक शिवम् खण्डेलवाल, सह खण्ड कार्यवाहक दयाशंकर बहादुरपुरा, खण्ड धर्म जागरण मनीष चतुर्वेदी, शिवकुमार जागिड, बाबूलाल हिंगोनिया, शिवदयाल हरभावता व दशरथसिंह चौहान सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मुकेश अंबानी का दिवाली महाऑफर, सिर्फ 12,483 रुपये में घर ले जाएं iPhone 16; जानें ऑफर डिटेल्स
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 16 खरीदने से चूक गए हैं तो रिलायंस डिजिटल पर धमाकेदार ऑफर...
અનુસ્નાતક સંસ્કૃત વિભાગ દ્વારા જ્ઞાનસત્ર નું આયોજન કરવામાં આવ્યું.
અનુસ્નાતક સંસ્કૃત વિભાગ દ્વારા 'જ્ઞાનસત્ર' નું આયોજન કરવામાં આવ્યું.
અનુસ્નાતક સંસ્કૃત...
ભાજપ કાર્યાલય ખાતે પ્રેસ કોન્ફરન્સ
#buletinindia #gujarat #jamnagar
LIVEभारत ने 188 रन से जीता पहला टेस्ट:बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-की बढ़त बनाई; अक्षर को 4, कुलदीप को 3 विकेट
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 188 रनों से जीत लिया है। टीम ने 2...
সোণাৰিত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ জন্মদিন উপলক্ষে প্ৰদৰ্শনীৰ আয়োজন
সোণাৰিত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ জন্মদিন উপলক্ষে প্ৰদৰ্শনীৰ আয়োজনভা
প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীৰ জন্মদিন...