राजस्थान में उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में रविवार को उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में दावेदारों के नाम व चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा हुई होगी। दरअसल, प्रदेश उपचुनाव को लेकर आज रात को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बड़ी बैठक हो सकती है। राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उपचुनाव को लेकर सामूहिकता से निर्णय पर सहमति बनी। बीजेपी माइक्रो मैनेजमेंट पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि प्रदेश की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो सीएम भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। जहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दावेदारों की रिपोर्ट लेंगे। जिसके बाद उम्मीदवार फाइनल किए जाएंगे। अब चौरासी, सलूंबर, देवली-उनियारा, दौसा, झुंझुनूं, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चौरासी से राजकुमार रोत, दौसा से मुरारी लाल मीना, देवली-उनियारा से हरीश मीना, झुंझुनूं से बृजेश ओला और खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल सांसद बन गए थे, जिस वजह से यह पांच सीटें रिक्त हुई थी। जिसके बाद उदयपुर जिले की सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीना के निधन के बाद सीटें बढ़कर 6 हो गई। अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन के बाद सात सीट रिक्त हो गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
टुव्हीलर जपा... दिवसाला 12 ते 14 टुव्हीलरची होतेय चोरी...बघा नेमकी बातमी काय...?
टुव्हीलर जपा... दिवसाला 12 ते 14 टुव्हीलरची होतेय चोरी...बघा नेमकी बातमी काय...?
श्री स्वामी समर्थ मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे साहेब कॅन्सर आयुर्वेदिक औषधांनी कसा बरा होतो दवा आणि दुवा
श्री स्वामी समर्थ मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे साहेब कॅन्सर आयुर्वेदिक औषधांनी कसा बरा होतो...
અમરેલી : એમ્બ્યુલન્સ સેવા દર્દીઓ માટે આશીર્વાદ સમાન | #amreli
અમરેલી : એમ્બ્યુલન્સ સેવા દર્દીઓ માટે આશીર્વાદ સમાન | #amreli
Breaking News: Jharkhand की सियासत में उथल-पुथल, Hemant Soren छोड़ेंगे कुर्सी | Sarfaraz Ahmed | JMM
Breaking News: Jharkhand की सियासत में उथल-पुथल, Hemant Soren छोड़ेंगे कुर्सी | Sarfaraz Ahmed | JMM
Uttarkashi Tunnel Collapse: 50 घंटे से सुरंग में फंसे 40 मजदूर, स्टील पाइप डालकर होगा Rescue
Uttarkashi Tunnel Collapse: 50 घंटे से सुरंग में फंसे 40 मजदूर, स्टील पाइप डालकर होगा Rescue