"जो भाईजान का दोस्त वो बिश्नोई गैंग का दुश्मन...", गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा का यह बयान चर्चा में हैं. इसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है. दरअसल, लारेंस बिश्नोई गैंग बीते कुछ सालों से अभिनेता सलमान खान की जान के पीछे हाथ धो कर पड़ा हुआ है. साथ ही अभिनेता के करीबी लोगों को भी लॉरेंस गैंग निशाना बना चुकी है. इससे पहले भी जब पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल सलमान खान के साथ एक एलबम में नजर आए तो बिश्नोई गैंग ने कनाडा में उनके घर पर फायरिंग कराई थी. फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जिम्मेदारी ली थी और कहा था 'सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुझे तेरा भाई.' पिछले महीने इंडो-कैनेडियन रैपर और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर भी कई राउंड फायरिंग हुई. इस ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदार गैंग ने ली थी. इस मामले के बाद भी बिश्नोई गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान और ढिल्लों के करीबी होने का जिक्र किया गया था. लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स ने सलमान खान की 2 बाहर रेकी करने के बाद तीसरी बार में उनके घर के बाहर फायरिंग की थी. इस योजना को बड़ी प्लानिंग से अंजाम दिया गया था. शूटर्स ने पहली बार रेडी फिल्म की शूटिंग के दौरान और दूसरी बार पनवेल के फार्म हाउस की रेकी की थी. इसके बाद तीसरी बार में सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई गई. इसमें से एक शूटर की मुंबई के पुलिस स्टेशन में संदिग्ध मौत हो गई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
लाखेरी - शनिवार 8 जून को शहर में विद्युत लाइनों का मेंटीनेंस किया जाएगा। सहायक अभियंता श्रीलाल...
Karnataka Election 2023: 'कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा का एक इंजन कबाड़ में चला जाएगा', वीरप्पा मोइली ने कसा तंज
Karnataka Election 2023 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा...
64 लोगों को मिलेगा 2 लाख रुपए का लोनआवेदकों को ऋण के लिए पात्र माना।
64 लोगों को मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन
कोटा | निगम उत्तर के प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय शहरी...
Breaking News: Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस के घोषणा पत्र से परेशान | Aaj Tak
Breaking News: Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस के घोषणा पत्र से परेशान | Aaj Tak
આશા વર્કર અને ફેસિલીએટર બહેનો ની અરજી રૂપે ચીમકી#azadmedialive#mahuva#news#gujartinews#gujarat
આશા વર્કર અને ફેસિલીએટર બહેનો ની અરજી રૂપે ચીમકી#azadmedialive#mahuva#news#gujartinews#gujarat