मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित हो गई है। सीएम रविवार रात विदेश दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे अन्य कामों में व्यस्त रहेंगे, जिस वजह से यह बैठक स्थगित हुई है। वहीं, सियासी जानकारों का कहना है कि एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर राय नहीं बनने के कारण बैठक स्थगित की गई है। बताते चलें कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने के मुद्दे पर दोनों पक्ष सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान के साथ ही युवाओं की भीड़ शनिवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आवास पर पहुंची। वहीं, आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे थानेदारों के परिजन भी अब अपना पक्ष रखने के लिए आगे आए हैं। परिजन रविवार को शहीद स्मारक पर धरना देंगे। उनका कहना है कि जो पेपर लीक में लिप्त नहीं हैं उन्हें सजा क्यों दी जाए। भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर युवा पहले किरोडी़ लाल मीणा के आवास पर पहुंचे। युवकों ने वहां मनोज मीणा अन्य के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने का निर्णय करने की मांग की है। इसके बाद विकास विधूड़़ी व अन्य नेतृत्व में गोपालपुरा बाइपास स्थित रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस की युवकों से झड़प भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
50MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Realme 13 और Realme 13 Plus, चेक करें दाम
रियलमी ने अपने ग्राहकों के लिए 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने...
केवल Exercise ही नहीं, क्या खड़े रहने से Weight Loss होता है? एक्सपर्ट से जानिए कितना | Sehat ep 798
केवल Exercise ही नहीं, क्या खड़े रहने से Weight Loss होता है? एक्सपर्ट से जानिए कितना | Sehat ep 798
भारत बंद के दौरान आमजन को नही हो कोई परेशानी:-जिला कलेक्टर बून्दी
बूंदी
फ़रीद खान
प्रस्तावित भारत बंद के दौरान आमजन को नहीं हो परेशानी- जिला कलक्टर बून्दी...
Atal Pension Yojana: हर महीने 5000 रुपये देगी सरकार, आपको लगानी होगी बस मामूली रकम
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा का...
ಬರಿದಾದ ಕೃಷ್ಣಾ ನದಿಯ ಒಡಲು
ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯದ ಪ್ರಮುಖ ನದಿಯಾದ ಕೃಷ್ಣಾ ನದಿ ಈ ಬಾರಿ ಸಂಪೂರ್ಣವಾಗಿ ಬತ್ತಿಹೋಗಿದೆ. ಈ ಬಾರಿ ಮುಂಗಾರು ಮಳೆ...