महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की शनिवार को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया। बाबा सिद्दीकी जैसे ही कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और व्यवसायी-सह-राजनेता पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं। उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी। पास में खड़े एक सहयोगी को भी पैर में गोली लगी। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड से पूरी मुंबई में सन्न है। देशभर से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी इस राजनीतिक हत्या पर रिएक्शन दिया है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा, ‘बाबा सिद्दीकी जी का दुखद निधन चौंकाने वाला और दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mehraboon Irani's Multibagger Stock Picks: ये Stock 3 साल में जा सकता है ₹10000, कर लें खरीदारी?
Mehraboon Irani's Multibagger Stock Picks: ये Stock 3 साल में जा सकता है ₹10000, कर लें खरीदारी?
देखिए कैसे एक झटके में पनडुब्बी के उड़ गए थे परखच्चे, सब हैरान ! | Titan Sub | Ocean Gate | Titanic
देखिए कैसे एक झटके में पनडुब्बी के उड़ गए थे परखच्चे, सब हैरान ! | Titan Sub | Ocean Gate | Titanic
सेवा पखवाडा के तहत भाजपा ने किये सेवाकार्य, रक्तदान शिविर में हुआ 120 युनिट रक्तदान
जिलाध्यक्ष राकेश जैन एवं सेवा पखवाडा कार्यक्रम की जिला टीम के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र...
आगामी त्यौहार को लेकर थाना परिसर गुनौर में शांति समिति की बैठक संपन्न
गुनौर : आगामी त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए आज पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा...
અમદાવાદ વાડજમાં અસામાજિક તત્વોએ હથિયારો વડે આતંક મચાવ્યો કાયદા વ્યવસ્થાનની સ્થિતિના ઉડ્યા ધજાગરા
રાજ્યમાં એક તરફ ગૃહરાજ્યમંત્રી હર્ષસંઘવી જાહેર સભા સંબોધતા દેશમાં પહેલી નં 1ની કાયદા વ્યવસ્થા...