कोटा. कनवास थाना क्षेत्र के सांगोद मार्ग पर शराब के ठेके पर लूट की वारदात के 3 आरोपियों को आरकेपुरम थाना पुलिस ने पकड़ा। आरोपी बिना नंबरी प्लेट बाइक से कोटा से रावतभाटा की और जा रहे थे, रास्ते में पुलिस की नाकाबंदी को देख जंगल की तरफ फरार हो गए थे जिन पर शक होने के साथ ही जंगल में 3किलों मीटर तक पीछा करने के बाद पकड़ा गया। वहीं पीछे पड़ रही पुलिस पर समीर नाम के एक बदमाश ने फायरिंग भी की। थाना सीआई अजीत बगडोलिया ने बताया की 11 अक्टूबर को बोराबास चौकी के कॉन्स्टेबल मोहित राज को कनवास में शराब ठेके पर लूट के आरोपियों के बारें में सूचना मिली थी,जिस पर कॉन्स्टेबल ने बिना नम्बरी बाइक पर आ रहे तीन जनों को रोकने की कोशिश की तो बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। कॉन्स्टेबल मोहित व प्रमोद ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कोटा डेम की तरफ डेढ़ किमी अंदर जंगल में पीछा किया तो एक बदमाश ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पकड़ लिया और पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कनवास क्षेत्र में शराब की दुकान पर लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी योगेश उर्फ अंशु (20) निवासी न्यू साबरमती कॉलोनी, समीर उर्फ ईची (23) निवासी पाटनपोल व रोहित उर्फ चबूतर (21) निवासी साबरमती कॉलोनी को गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की। वहीं आरोपियों के पास से देशी कट्टा, चाकू, छुरी बरामद की गई। कनवास में गुरुवार रात करीब साढ़े 7 बजे सांगोद मार्ग पर स्थित शराब के ठेके पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने सेल्समेन पर पिस्टल तान कर गल्ले में रखी नगदी, सेल्समेन का मोबाइल व शराब की दो बोतल लूटकर फरार हो गए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चूरू में काका-भतीजे में कौन पड़ेगा एक-दूसरे पर भारी?
लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. लेकिन मतदान के चरण बीतने के साथ ही सट्टा बाजार में...
સિદસર ગામ નજીક ટોરસ ચાલકે બાઈકને અડફેટે લેતા યુવતી નું ઘટના સ્થળે મૃત્યુ નીપજ્યું.
સિદસર ગામ નજીક ટોરસ ચાલકે બાઈકને અડફેટે લેતા યુવતી નું ઘટના સ્થળે મૃત્યુ નીપજ્યું.
એએમસી વિરોધ પક્ષનેતા સહેજાદ ખાન પઠાણ એએમસીના હજુ 15 દિવસના 16000 ઓનલાઇન કમ્પ્લેન બાકી #bjp #amc
એએમસી વિરોધ પક્ષનેતા સહેજાદ ખાન પઠાણ એએમસીના હજુ 15 દિવસના 16000 ઓનલાઇન કમ્પ્લેન બાકી #bjp #amc
ગુજરાત : ધોરાજીમાં ભાદર-2 ડેમમાં ફરી તેજી, 37 ગામોને એલર્ટ કરાયા
ગુજરાતમાં છેલ્લા 8 કલાકમાં 56 તાલુકાઓમાં વરસાદ નોંધાયો છે. બીજી તરફ ધોરાજીમાં ભાદર-2 ડેમ...