बूंदी । दुर्गाष्टमी के अवसर पर बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में मौसमी बिमारियों (वाइरल बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, सर्दी-जुकाम,शरीर व जोड़ों में जकडाहट,पेट व त्वकरोग आदि ) से बचने व इम्यूनिटी बढ़ाकर संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी महाभियान की शुरुआत हुई। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि आरोग्य समिति के सहयोग से शुरू हुए इस महाभियान के तहत पहले चरण में चिकित्सालय में प्रतिदिन आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित इम्यूनोबूस्टर काढ़ा तैयार करके आमजन व रोगियों को पिलाया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार घर के लिए भी उपलब्ध कराया जायेगा। दूसरे चरण में बूंदी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काढ़ा पिलाया जायेगा।इस अवसर पर डॉ पारूल सोनी, डॉ विजेंद्र कुमार मीणा, वरिष्ठ कंपाउंडर रामप्रकाश वर्मा,तेजमल प्रजापत, संजय शर्मा,इंटेक के राजकुमार दाधीच व वरिष्ठ छायाकार नारायण मंडोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'मैंने गहलोत के कहने पर वो काम किया', दिल्ली में पूछताछ से पहले लोकेश शर्मा ने दिया बड़ा बयान
राजस्थान के चर्चित फोन टैपिंग मामले में आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा...
આનંદ મેળો પોરબંદર - ૨૦૨૨ | ખજૂરભાઈ લાઈવ | khajurbhai live #jiglikhajur
આનંદ મેળો પોરબંદર - ૨૦૨૨ | ખજૂરભાઈ લાઈવ | khajurbhai live #jiglikhajur
अमेरिका से 150 भारतीय कलाकृतियां वापस लाएगी सरकार, छह महीने में पूरा हो सकता है काम
सरकार अमेरिका से 150 भारतीय कलाकृतियां वापस लाएगी। यह कार्य अगले तीन से छह महीने के बीच पूरा किया...
কেন্দ্ৰীয় চৰকাৰে আম্বানী পৰিয়ালক নিৰাপত্তা প্ৰদান কৰিব বুলি উচ্চতম ন্যায়ালয়ে প্ৰকাশ কৰিছে
Ambani Security Cover: কেন্দ্ৰীয় চৰকাৰে আম্বানী পৰিয়ালক নিৰাপত্তা প্ৰদান কৰিব বুলি উচ্চতম...