जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ा और उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में होंगे। शुरुआती रुझानों के अनुसार, वह बडगाम विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। उमर ने एक्स पर लिखा, मैं अपने सभी सहयोगियों और साथियों को आज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमने अच्छी लड़ाई लड़ी और अब इंशाअल्लाह, नतीजों में वो दिखेगा।उमर अब्दुल्ला बडगाम विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। वह गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अली मोहम्मद सागर और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन क्रमशः बडगाम, खानयार और कुपवाड़ा सीटों पर आगे चल रहे हैं।शुरुआती रुझानों में भाजपा 18 सीटों पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस 14 सीटों पर और पीडीपी एक सीट पर आगे चल रही है। जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Cash For Quesry Case Live: 'संसद में चर्चा नहीं कर सकती महुआ मोइत्रा', ओम बिरला ने विपक्षी दलों की मांग के बीच बताई वजह
नई दिल्ली। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, लोकसभा में...
उड्डाण पुलाच्या कामात लांजा नगर पंचायतीचा अडथळा
लांजा : मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्गावरील नियोजित उड्डाण पुलाच्या कामामुळे नळपाणी पुरवठा...
6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6100+ 6nm प्रोसेसर के साथ आ रहा Samsung Galaxy F15 5G? सामने आया बड़ा अपडेट
सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए मार्केट में नए-नए स्मार्टफोन पेश करता रहता है। इसी कड़ी में इन दिनों...