अग्रसेन विद्या मंदिर में आयोजित जीवन विज्ञान दिवस पर आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या सौम्या प्रभा जी एवं आरव प्रभा जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन विज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है, जीवन में शारीरिक स्वस्थता, क्षमता, विकास बढाने के साथ, जीवन के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। जिंदगी को कैसे जिया जाए ताकि जीवन में व्यक्ति अपने आवेश पर नियंत्रण कर सके, एकाग्रता से ज्ञान का विकास कर सके ,जानकारी दी । प्रेक्षा ध्यान एवं जीवन विज्ञान प्रशिक्षका ममता गोलेच्छा , मीना ओस्तवाल ने प्रैक्टिकल प्रयोग के माध्यम से जीवन विज्ञान के विभिन्न आसन एवं जीवन विकास प्रदर्शन छात्र-छात्राओं को करवाए । अणुव्रत विश्व भारतीय सोसायटी के राष्ट्रीय सह मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न आयामों के साथ बालक बालिकाओं में संस्कारों की अभिवृद्धि , व्यसन मुक्ति, प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान, अणुव्रत के संकल्प के साथ ही जीवन जीने के विभिन्न आयाम प्रस्तुत किए जाते हैं । साध्वी श्री जी द्धारा प्रदत विशेष रूप से योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। बालोतरा समिति अध्यक्ष अशोक सालेचा ने स्वागत भाषण में अणुव्रत की जानकारी दी ,मंत्री महेंद्र मेहता ने जीवन विज्ञान की महता पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से आभार ज्ञापित किया तथा समय-समय पर जीवन विज्ञान के ऐसे आयोजन प्रार्थना सभा में करने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक स्टाफ, छात्र छात्राओं के साथ ही अणुव्रत समिति के श्रीमती देवी छाजेड़ सहित सदस्य ने भाग लिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Akhilesh Yadav पर Mayawati ने लगाए गंभीर आरोप, पार्टी और खुद को बताया खतरा | Aaj Tak
Breaking News: Akhilesh Yadav पर Mayawati ने लगाए गंभीर आरोप, पार्टी और खुद को बताया खतरा | Aaj Tak
Ratnagiri: रत्नागिरीत अवकाळी पाऊस; आंबा काजुला फटका बसण्याची शक्यता | Ratnagiri 24 News
Ratnagiri: रत्नागिरीत अवकाळी पाऊस; आंबा काजुला फटका बसण्याची शक्यता | Ratnagiri 24 News
कैब बुक की और बंधक बनाकर ले गए, कार ड्राइवर से लूट की कोशिश
कोटा में एक कैब चालक को बंधक बनाकर लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में तीन युवकों को...
अपने मंत्रियों की खिंचाई करने में विपक्ष से आगे BJP विधायक, भजनलाल सरकार झेल रही किरकरी
राजस्थान की भजनलाल सरकार से उन्हीं के विधायक असतुंष्ट नजर आ रहे हैं. दरअसल, विधानसभा में भाजपा के...