निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि जो युवा साल भर तैयारी करता है. उसे पता चले की पेपर लीक हो गया तो उसके ऊपर आसमान गिरने वाली बात हो जाती है. उन्होंने कहा, "किरोड़ी लाल मीणा पेपर लीक पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं. सरकार का इस पर सख्त कदम उठाते हुए सरकार को मजबूत संदेश देना चाहिए." किरोड़ी लाल मीणा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के लिए सरकार को लेटर भी लिख चुके हैं. उन्होंने लेटर में लिखा कि इतने बड़े फर्जीवाड़े के बाद भी अभी तक भर्ती परीक्षा का निरस्त नहीं होना मुझे और आमजन को व्यथित कर रहा है. कैबिनेट की बैठक में भी पेपर लीक का मुद्दा किरोड़ी लाल मीणा उठा चुके हैं. कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि युवाओं की बदौलत ही मैं आज मंत्री पद पर हूँ. उनकी माँग उठाना मेरा फ़र्ज़ है. एसआई परीक्षा में जिस तरीक़े से गड़बड़ियां सामने आई हैं. सरकार को इस परीक्षा को रद्द करने का फ़ैसला करना चाहिए. इसके अलावा किरोड़ी लाल मीणा ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने और तबादला नीति को लेकर भी सरकार से जल्द क़दम उठाने की माँग की. इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि इस संबंध में जल्दी आपसे अलग से बैठकर चर्चा की जाएगी. इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग की थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
What is the connivance of the Maan government with gangsters and mafias? :Tarun Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh has demanded the AAP government in Punjab to disclose...
દરિયાપુર બોર્ડના કાઉન્સિલર માધુરી કલાપી નાAMC સરદાર ભવન સ્પીચ #gujarat #amc
દરિયાપુર બોર્ડના કાઉન્સિલર માધુરી કલાપી નાAMC સરદાર ભવન સ્પીચ #gujarat #amc
Global Market Cues: कल US मार्केट तेजी के साथ हुए बंद, Bank Of Japan पर टिकीं सबकी नज़र | CNBC Awaaz
Global Market Cues: कल US मार्केट तेजी के साथ हुए बंद, Bank Of Japan पर टिकीं सबकी नज़र | CNBC Awaaz
AJYCP কাৰ্বি আংলং জিলা সমিতিয়ে বোকাজানত স্মাৰক পত্ৰ প্ৰেৰণ।
AJYCP কাৰ্বি আংলং জিলা সমিতিয়ে বোকাজানত স্মাৰক পত্ৰ প্ৰেৰণ।