हरियाणा में आज 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हवा बीजेपी के पक्ष में है और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी (BJP) की सरकार बनने जा रही है और लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिलेगा। कांग्रेस के 70 सीटों से आगे निकलने के दावे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस को सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी सपने देखे थे, लेकिन उन्हें अपने काम पर विचार करना चाहिए और पहचानना चाहिए कि वे कैसे विकास में बाधा बन गए हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि उन्होंने किस तरह से दलितों का अपमान किया है। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि हरियाणा के लोग मौजूदा सरकार बदलने और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव से पहले ही लोगों में यह रुझान देखा है कि वे शासन बदलने और कांग्रेस सरकार चुनने के लिए इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Launch of LVM3-M4/CHANDRAYAAN-3 Mission from Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, Sriharikota
Launch of LVM3-M4/CHANDRAYAAN-3 Mission from Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, Sriharikota
राजस्थान में ड्रोन-हेलिकॉप्टर और रेसिंग कार के पटाखे:आग लगते ही चार पहियों पर दौड़ेगी गाड़ी, पूरे प्रदेश में 1200 करोड़ का होगा कारोबार
जयपुर में इस बार दीपावली पर बाजार में पटाखे भी अलग-अलग वैरायटी के आए हैं। इसमें ड्रोन और...
Whatsapp को पर आने वाला है कमाल का फीचर, अब हो जाएगा आसान
WhatsApp feature मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप बीटा एंड्रॉइड 2.24.16.5 पर नया फीचर अपडेट लाने वाला है। नए...