अंबाजी मंदिर में अम्बा के दर्शन कर ध्वजारोहण कर आशीर्वाद लिया

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

शारदीय नवरात्र चल रही हैं. शक्ति के पर्व नवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु मां अम्बा के दर्शन करने आते हैं। आज कर्नाटक राज्य के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शक्ति, भक्ति और आस्था के त्रिवेणी संगम विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अम्बाजी मंदिर के दर्शन किये। जहां उन्होंने अंबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. 

अम्बाजी का देश के शक्तिपीठों में महत्वपूर्ण स्थान है। अम्बाजी में शक्ति का हृदय बिराजमान है। आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गेहलोतने सपरिवार शक्तिपीठ अम्बाजी में अम्बा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अम्बा की विधिवत पूजा की. जिसके बाद उन्होंने अम्बाजी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर मां अम्बा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन के बाद गब्बर गोख में अखंड ज्योत के दर्शन कर धन्याता प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर मिहिर पटेल, जिला पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना, अम्बाजी मंदिर के प्रशासक कौशिक मोदी सहित नेता उपस्थित रहे थे। 

रिपोर्टर: रितिक सरगरा, आबूरोड