हरियाणा में भाजपा को छोड़कर अचानक कांग्रेस में शामिल हुए नेता अशोक तंवर का आज पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है, 'भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लड़वाती है। आज हरियाणा के अंदर किस तरीके से जाति का सहारा लेकर, जहां धर्म चले वहां धर्म चलाओ, जहां धर्म न चले, वहां जाति चलाओ। यह भाजपा की नीति है। यही देखकर मैं आहत हुआ और कांग्रेस में वापसी की।'तंवर गुरुवार को एक चुनावी जनसभा में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन आज उन्होंने आधिकारिक रूप से सदस्यता ली। इसके बाद दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तंवर ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा और ऐसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए।भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एक दिशा दी और लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। राहुल गांधी एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं। BJP राजनीति में जहां भी लागू हो, धर्म और जाति का उपयोग करती है।'' भाजपा को छोड़कर अचानक कांग्रेस में शामिल होने के बाद अशोक तंवर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यह उनकी करीब 5 साल बाद फिर से कांग्रेस में वापसी है। उन्होंने 5 अक्टूबर 2019 में कांग्रेस को अलविदा कहा था। इन 5 सालों में अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली। साथ ही जाने-अनजाने में जननायक जनता पार्टी (JJP) के लिए चुनाव प्रचार भी किया। अब फिर से वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
एक दशक से भी कम समय में बदल गई भारत की तस्वीर, पीएम मोदी ने डाला सबसे ज्यादा असर: Morgan Stanley
नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क: अमेरिकी मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन...
Google News Down: लगभग दो घंटे डाउन रहने के बाद बहाल हुई गूगल की न्यूज सर्विस, लोड होने लगी फीड
गूगल की न्यूज सर्विस प्लेटफॉर्म गूगल न्यूज काफी समय तक ठप रहने के बाद फिर से बहाल हो गई है। इसके...
Breaking News: 'इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किया, तो Middle East में तबाही ला दूंगा' | Donal Trump
Breaking News: 'इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किया, तो Middle East में तबाही ला दूंगा' | Donal Trump
मंडाना क्षेत्र मे रिमझिम बरसात के साथ स्वतंत्रता दिवस बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
मंडाना क्षेत्र मे रिमझिम बरसात के साथ स्वतंत्रता दिवस बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
बरसात में भी...