बिहार में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में पार्टी का औपचारिक ऐलान कर दिया। पार्टी गठन के पहले ही दिन प्रशांत किशोर ने बिहार की महिलाओं को बड़ा झटका दिया है। प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो शराबबंदी हटा दी जाएगी। इस पर बिहार की सियासत गरमा गई है। बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस पर ऐतराज जताया है। बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवालने मीडिया से बातचीत में कहा, “कुछ राजनीतिक दल बिहार के लोगों को शराब पिलाकर कहना चाहते हैं कि वे विकास करेंगे। तो मुझे नहीं पता कि क्या यह उनकी सोच हो सकती है कि पहले वे संस्कृति को नष्ट करेंगे और फिर रोजगार की बात करेंगे। यह मुझे थोड़ा अजीब लगता है।” बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला और उसके सहयोगी मंटू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। यह न्यायिक फैसला है। यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी को स्वीकार्य है। बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। इसको लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से हम बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त करते हैं कि अगर बाढ़ में आपकी जमीन के कागजात नष्ट हो गए हैं, तो आपके कागजात उपलब्ध कराना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तेजस्वी यादव पर मंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान तेजस्वी यादव गायब हैं। तेजस्वी यादव को अभी बाढ़ प्रभावित इलाके में होना चाहिए था। उन्हें जनता से प्यार नहीं है। वे विदेश में रहकर सिर्फ ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं। जनता उनकी आदतों को पहचान चुकी है। गौरतलब है कि पार्टी लॉन्च करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनती है, तो एक घंटे के अंदर हम शराबबंदी की नीति को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल बिहार में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
1972 में शुरू माध्यम आंदोलन के 50वर्ष पुरा होने पर रोहा आसु ने दीप प्रज्वलन कर वीर शहीदों को याद किया
1972में शुरू माध्यम आंदोलन के 50वर्ष पुरा होने पर रोहा आसु ने किया दीप प्रज्वलन ।
महाविद्यालय आधारशिला समारोह में मुख्यमंत्री का फोटो गायब : AIUDF बिधायक मजीबुर रहमान ने जिला उपायुक्त को खड़ी खोटी सुनाई
मुख्यमंत्री का स्वपन अल्पसंख्यक समुदाय की महिला शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढे समाज से बाल्य विवाह...
Midcaps Small Caps Under Pressure | HDFC Bank Shares |Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio
Midcaps Small Caps Under Pressure | HDFC Bank Shares |Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio
JETPUR ||વધતી જતી મોંઘવારી ને લઈ કોંગ્રેસ ધ્વારા રેલી યોજી આવેદનપત્ર આપ્યું | SWATANTRA TV #india
JETPUR ||વધતી જતી મોંઘવારી ને લઈ કોંગ્રેસ ધ્વારા રેલી યોજી આવેદનપત્ર આપ્યું | SWATANTRA TV #india
एक पेड़ माँ के नाम अभियान को लेकर विद्यालय मे छात्र छात्राओं ने किया पौधा रोपण
"एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के तहत हरित क्रांति के संपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के...