नताशा और हार्दिक पांड्या की राहे हमेशा के लिए अलग हो चुकी है। दोनों 4 साल पहले एक दूसरे के प्यार में पागल थे और 4 साल बाद कपल के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। अक्सर कहा जाता रहा है कि नताशा हार्दिक से बेहद प्यार करती थी दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते थे पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक खूबसूरत रिश्ता खत्म हो गया। तलाक के बाद नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में जो उन्होंने अब पोस्ट शेयर किया है वह उनके फैंस को कुछ समझ नहीं आया। इसमें नताशा प्यार और जरूरत की बात कर रही हैं। उनके फैंस का कहना है कि नताशा के तलाक को लगभग 70 दिन हो गए हैं वह आज भी हार्दिक की कमी को महसूस करती हैं। वह हार्दिक से इस कदर प्यार करती थी कि तलाक के बाद भी उनकी यादों में हार्दिक पांड्या ही हैं। नताशा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह हार्दिक से तलाक के कारण साफ तरीके से तो नहीं बताती पर कई बार वह दिल टूटने से लेकर धोखा देने वाले स्टोरी लगाती हैं। इससे साफ दिखता है कि नताशा पूरी तरह टूट चुकी हैं। उन्हें पति हार्दिक से बड़ा धोखा मिला है जिसे वह चाहकर भी नहीं भूल पा रही हैं। कई बार उनके पोस्ट में शादी टूटने का दर्द भी दिखाई देता है। वह अब किसी चीज में भरोसा नहीं करती। केवल वह भगवान पर भरोसा करती है ये भी उन्होंने कई बार बताया है। ऐसे में नताशा ने एक स्टोरी पोस्ट की है इसमें उन्होंने अपनी मिरर सेल्फी अपलोड की है और पीछे गाना बज रहा है। जिसके बोल हैं, “मुझे तुम्हारी जरूरत है, जैसे सूरज की रोशनी को छाया की जरुरत होती है। मुझे तुम्हारी जरूरत है जैसे मेरे शरीर में धड़कती हुई दिल की धड़कन को होती है लेकिन मुझे तुम्हारी इससे ज़्यादा जरूरत है। मुझे तुम्हारी जरूरत है जैसे एक बीमार आदमी को एक डॉक्टर की जरुरत होती है। मुझे तुम्हारी जरूरत है जैसे एक मिशन पर लगे एक जद्दोजहद करने वाले आदमी की होती है। मुझे तुम्हारी बहुत जरूरत है।” सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसे सुनने के बाद साफ है कि नताशा चाहे कहीं भी रहे वह इंडिया में हो या विदेश में उन्हें हार्दिक की याद हमेशा आएगी। नताशा को आज भी हार्दिक की जरुरत हर कदम पर हैं। वह उनसे आज भी प्यार करती हैं। एक यूजर ने लिखा, “नताशा हम जानते हैं तुमने हार्दिक से खुद से ज्यादा प्यार किया है।” दूसरे ने लिखा, नताशा तुम और हार्दिक एक दूसरे के लिए नहीं बने थे ये तुम्हें समझना होगा अब।” तीसरे ने लिखा, “हार्दिक अब अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ खुश है और तुम्हें भी अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।” चौथे ने लिखा, “नताशा तुम इंडिया में रहो या सर्बिया में हम लोग हमेशा तुम्हारे साथ हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “नताशा तुम्हारे दिल में जितना दर्द है सब निकाल दो वरना कभी इस गम से निकल नहीं पाओगी।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Umbaa means the festival or a gathering.It's situated on the 5 floor of Hotel Foxglove International
Umbaa means the festival or a gathering. It's situated on the 5th floor of Hotel Foxglove...
Breaking News: जल गया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का मकान | Vladimir Putin | Aaj Tak Latest Hindi News
Breaking News: जल गया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का मकान | Vladimir Putin | Aaj Tak Latest Hindi News
নাহৰকটীয়া ব্যবসায়ী উন্নয়ন মঞ্চৰ উদ্যোগত আজাদীকা অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে স্বচ্ছ অভিযান।
নাহৰকটীয়া ব্যবসায়ী উন্নয়ন মঞ্চৰ উদ্যোগত আজাদীকা অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে স্বচ্ছ অভিযান পালন কৰা...
सहकारी साखर कारखान्यात काम करताना एकाचा मृत्यू...
करवीर: सहकारी साखर कारखान्याच्या सिव्हील विभागाकडील पत्र्याच्या पोखरची मापे घेत असताना पत्रा...